महाराष्ट्र के कोल्हापुर में बीते दिनों हुई हिंसा को लेकर उद्धव ठाकरे वाली शिवसेना के सीनियर नेता और राज्यसभा सांसद संजय राउत ने बीजेपी और शिंदे सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि, कोल्हापुर में झड़प के लिए राज्य की शिंदे सरकार जिम्मेदार है, इसके लिए राज्य का गृह विभाग और मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे जिम्मेदार हैं।
संजय राउत ने भारतीय जनता पार्टी पर निशाना साधते हुए कहा कि, बार-बार राजनीतिक लाभ के लिए भाजपा औरंगजेब को फिर से जिंदा कर रही है।