चंडीगढ़: लोकसभा चुनाव के छठवें चरण का (Haryana News) चुनावी शोर थम गया है। 8 राज्यों की 58 सीटों पर 25 मई को वोट डाले जाएंगे। बता दें कि इस चरण में 889 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में कैद हो जाएगा। चुनाव प्रचार का शोर थमने के बाद से ही दिग्गजों की रैलियां और रोड शो भी खत्म हो गए हैं। इसी कड़ी में हरियाणा में बीते छह दिन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, योगी आदित्यनाथ, नितिन गडकरी, मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत करीब दो दर्जन से अधिक नेताओं की सभाएं और रोड शो हो चुके हैं। बता दें कि राज्य में पहली बार कांग्रेस गठबंधन में उतरी है और आम आदमी पार्टी के लिए कुरुक्षेत्र सीट छोड़ी है। तो वहीं बीजेपी भी 400 पार के नारे के साथ मैदान है, साथ ही दावा कर रही है 2019 की तरह ही हरियाणा की 10 सीटें इस बार भी जीतेगी। लेकिन इस बार मुकाबला कांटे की टक्कर का है। दरअसल किसानों का विरोध, अग्निवीर, स्थानीय मुद्दों और जाटों की नाराजगी इस बार बीजेपी का खेल बिगाड़ सकती हैं। साथ ही इस बार हरियाणा में सत्ता विरोधी लहर भी चरम पर है। तो वहीं इनेलो जेजेपी भी अपने उम्मीदवारों के साथ मैदान में है इनके उम्मीदवार हिसार, भिवानी, कुरुक्षेत्र और सिरसा जैसी सीटों पर काफी मेहनत कर रहे हैं। लेकिन ये प्रत्याशी भाजपा कांग्रेस का कितना गणित बिगाड़ पाए यह तो 4 जून को ही पता चलेगा। आईये जानते हैं किस सीट पर कितनी टक्कर इन दलों में होती हुई दिखाई दे रही है...
लोकसभा चुनाव के छठवें चरण का चुनावी शोर थम गया है। 8 राज्यों की 58 सीटों पर 25 मई को वोट डाले जाएंगे। बता दें कि इस चरण में 889 उम्मीदवारों का भविष्य ईवीएम में कैद हो जाएगा।
Comments (0)