मध्य प्रदेश के लाखों विद्यार्थियों के लिए एक अहम सूचना सामने आई है। माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने शैक्षणिक सत्र 2026 की कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के संशोधित टाइम टेबल जारी कर दिए हैं। बोर्ड द्वारा जारी आधिकारिक नोटिफिकेशन के अनुसार हिंदी सहित कई विषयों की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया गया है। छात्रों को सलाह दी गई है कि वे नई तिथियों के अनुसार अपनी तैयारी की योजना बनाएं।
संशोधित कार्यक्रम इस प्रकार है—
कक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी):
अब परीक्षाएं 10 फरवरी 2026 से प्रारंभ होंगी। हिंदी विषय की परीक्षा पहले 7 फरवरी को निर्धारित थी, जिसे अब बदलकर 7 मार्च 2026 कर दिया गया है।
कक्षा 10वीं (हाई स्कूल):
हिंदी की परीक्षा अब 6 मार्च 2026 (शुक्रवार) को आयोजित की जाएगी। वहीं मराठी विषय की परीक्षा भी पहले 9 फरवरी की बजाय अब 6 मार्च 2026 को होगी।
बोर्ड ने स्पष्ट किया है कि सभी परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समयानुसार सुबह 9 बजे से दोपहर 12 बजे तक ही आयोजित की जाएंगी। परीक्षा समय में कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसके अलावा नियमित विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल परीक्षाएं उनके संबंधित स्कूलों में 10 फरवरी से 10 मार्च 2026 के बीच आयोजित की जाएंगी।
Comments (0)