उत्तरप्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर 27 फरवरी को चुनाव होने है। यहां से बीजेपी के 8 और समाजवादी पार्टी के 3 उम्मीदवार मैदान में हैं। आंकड़ों के हिसाब से बीजेपी के 7 उम्मीदवारों की जीत पहले से तय मानी जा रही है। हालांकि, बीजेपी यहां 8 वां उम्मीदवार बनाकर चुनाव को रोचक बना दिया है। इसके चलते जनसत्ता दल लोकतांत्रिक (JDL) के अध्यक्ष राजा भैया किंग मेकर की भूमिका में आ गए हैं।
इस बीच राजा भैया ने साफ कर दिया है कि वह बीजेपी के साथ खड़े हैं। चुनाव से पहले लोकभवन पहुंचे राजा भैया ने कहा कि उनके दोनों विधायक भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रत्याशी को वोट करेंगे। इसके चलते बीजेपी के सभी आठों प्रत्याशियों की जीत तय मानी जा रही है।