आगामी लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी यूपी में पूरी ताकत लगा रही है। भाजपा मिशन 2024 को लेकर बेहद तगड़ी तैयारी कर रही है। उत्तर प्रदेश के लिए भाजपा अलग से तैयारी कर रही है। फ़िलहाल बीजेपी के पास यूपी में 64 लोकसभा सीटें हैं, लेकिन इस बार भगवा पार्टी ने यूपी में 80 की 80 सीटें जितने का लक्ष्य रखा है। सूबे के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा है कि, लोकसभा चुनाव 2024 में यूपी में बीजेपी के सामने कोई चुनौती नहीं है।
ब्रजेश पाठक ने कहा कि, जनता पहले भी सपा और कांग्रेस का गठबंधन देख चुकी है। जनता ने सपा और बसपा का भी गठबंधन देखा है। इस बार के गठबंधन से भाजपा पर कोई फर्क नहीं पड़ता।