दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी, आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के बीच मुकाबला देखने को मिलने वाला है। लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस के साथ चुनाव लड़ने वाली आप पार्टी विधानसभा चुनाव अपने दम पर ही लड़ने जा रही है। वहीं सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कांग्रेस की कद्दावर नेता अलका लांबा कालकाजी से कांग्रेस की उमीदवार होंगी।
अलका लांबा मुख्यमंत्री आतिशी को टक्कर देंगी !
सूत्रों के हवाले से ये जानकारी सामने आई है कि, अलका लांबा दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी को टक्कर देंगी। आपको बता दें कि, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में फरवरी, 2025 में विधानसभा का चुनाव हो सकता है। वहीं आम आदमी पार्टी सभी 70 सीटों के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। अब सभी की नजर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस पर है।
आज है कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक
सूत्रों केअनुसार, राजेश लिलोठिया को सीमापुरी से कांग्रेस के उमीदवार होंगे। इसके अलावा सीमापुरी से राजेश लिलोठिया, जंगपुरा से फरहाद सूरी, मटिया महल से आसिम अहमद और बिजवासन से देवेंद्र सहरावत पार्टी का उम्मीदवार बनाया जा सकता है। आपको बता दें कि, दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज यानी की मंगलवार को कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक है।
जानें अलका लांबा के बारे में...
अलका लांबा की बात करें तो वह दिल्ली में कांग्रेस की कद्दावर नेता रही हैं। अलका, महिला कांग्रेस की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। हालांकि साल 2014 में वह कांग्रेस से अलग होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई थीं। वहीं फरवरी, 2015 में वह चांदनी चौक से विधायक बनीं। इसके बाद साल 2019 में अलका लांबा ने आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया और फिर कांग्रेस में वापसी कर ली थी।
Comments (0)