Doodle: गूगल (Google) ने 74वें गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) पर भारत के लोगों को बधाई देने के लिए एक नया डूडल (doodle) जारी किया है। देश आज 74वां गणतंत्र दिवस (74th Republic Day) मना रहा है। गूगल हर खास अवसर को सेलिब्रेट करने के लिए डूडल बनाता है। आज गणतंत्र दिवस के अवसर पर गूगल ने एक शानदार डूडल बनाकर देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। गूगल ने अपने होमपेज पर एनीमेशन के द्वारा एक खास अंदाज में डूडल बनाया है। इस दिन भारत का संविधान (constitution of India) लागू हुआ था। इस दिन का मुख्य आकर्षण गणतंत्र दिवस परेड है जो राजपथ, दिल्ली से शुरू होती है और इंडिया गेट पर समाप्त होती है।
गूगल डूडल बहुत खास
गूगल ने अपने होमपेज पर एनिमेशन के द्वारा एक डूडल बनाया है। इस गूगल डूडल में एक पेपर आर्टवर्क नजर आ रहा है, जिसे गुजरात के अहमदाबाद के गेस्ट आर्टिस्ट पार्थ कोथेकर ने तैयार किया है। आज के गूगल डूडल (Google Doodle) में गणतंत्र दिवस परेड के कई तत्व देखने को मिले। गूगल के बनाए इस डूडल में कर्तव्य पथ बना दिख रहा है। इस पथ के एक ओर घोड़ों पर सवार जवान और दूसरी तरफ जवानों का करतब बना दिख रहा है जो भारत की ताकत को दर्शाता है। इसमें राष्ट्रपति भवन, इंडिया गेट, सीआरएफपी मार्चिंग दल और मोटरसाइकिल सवार सहित कलाकृतियों को दर्शाया है। गूगल अपने इस डूडल के जरिए सभी भारतवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दे रहा है।
भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ
देश आज 74वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। भारत का संविधान 26 जनवरी 1950 को लागू किया गया, इसीलिए 26 जनवरी को हम गणतंत्र दिवस के रूप में मनाते हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज नई दिल्ली में कर्तव्य पथ से 74वें गणतंत्र दिवस समारोह में राष्ट्र का नेतृत्व करेंगी। इस साल के मुख्य अतिथि मिस्र के राष्ट्रपति अब्देल फत्ताह अल-सिसी है। इस साल का गणतंत्र दिवस कई मायनों में अलग है। बता दें कि पहली बार गणतंत्र दिवस की परेड कर्तव्य पथ से गुजरेगी, जो पहले राजपथ के नाम से जाना जाता था। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्रपति मुर्मू ने राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में कहा था, हम काफी हद तक बाबा साहेब आंबेडकर की उम्मीदों पर खरे उतरे हैं। अभी गांधी जी के सर्वोदय के आदर्शों को प्राप्त करना बाकी है।
21 तोपों की सलामी दी जाएगी
बता दें कि परेड की शुरुआत कर्तव्य पथ पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ होगी। इस दौरान राष्ट्रपति तिरंगा फहराएंगी और उसके बाद 21 तोपों की सलामी के साथ राष्ट्रगान होगा। पहली बार 21 तोपों की सलामी 105 मिमी की भारतीय फील्ड गन से दी जाएगी।
ये भी पढे़- Mahakal: गणतंत्र दिवस की 74वीं वर्षगांठ पर महाकाल पर चढ़ा तिरंगे का रंग, हुआ विशेष श्रृंगार
Comments (0)