इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल एग्जाम्स 2025 की तारीखों का इंतजार कर रहे छात्रों के लिए बड़ी खबर है। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने (UPMSP) 2025 इंटरमीडिएट प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसकी जानकारी के लिए UPMSP सचिव भगवती सिंह ने एक जारी विज्ञप्ति जारी की। जिसमें लिखा गया कि प्रैक्टिकल एग्जाम अलग-अलग जिलों में दो चरणों में कराए जाएंगे।
कब से शुरू होंगे प्रैक्टिकल एग्जाम?
जानकारी के मुताबिक, एग्जाम दो चरणों में कराए जाएंगे। जिसमें पहले चरण के एग्जाम 23 जनवरी से 31 जनवरी 2025 तक होंगे, जो आगरा, सहारनपुर, बरेली, लखनऊ, झांसी, चित्रकूट, अयोध्या, आजमगढ़, देवीपाटन और बस्ती मंडलों के जिलों में कराए जाएंगे। वहीं, दूसरे चरण के एग्जाम 1 फरवरी से 8 फरवरी 2025 तक कराए जाएंगे। दूसरे चरण में अलीगढ़, मेरठ, मुरादाबाद, कानपुर, प्रयागराज, मिर्जापुर, वाराणसी और गोरखपुर मंडलों के जिले शामिल होंगे।
एग्जाम का पूरा शेड्यूल देंखे
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की आधिकारिक वेबसाइट upmsp.edu.in पर प्रैक्टिकल एग्जाम की तारीखों से जुड़ी पूरी जानकारी अपलोड कर दी गई है। जो भी छात्र परीक्षा में बैठने जा रहे हैं, वह वेबसाइट अपने एग्जाम का पूरा शेड्यूल देख सकते हैं। यूपी बोर्ड की हाई स्कूल के प्रैक्टिकल एग्जाम पिछले साल की तरह ही स्कूल स्तर पर प्रोजेक्ट वर्क समेत आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर कराए जाएंगे। हाई स्कूल के प्रैक्टिकल एग्जाम में जो भी छात्र शामिल होना चाहते हैं वह स्कूल के प्रिंसिपल से संपर्क कर सकते हैं। आपको बता दें कि हाई स्कूल और इंटरमीडिएट दोनों छात्रों के लिए नैतिक शिक्षा, योग, स्पोर्ट्स और फिजिकल एजुकेशन के नंबर सहित इंटरनल असेसमेंट के नतीजे 10 जनवरी 2025 से UPMSP की वेबसाइट upmsp.edu.in पर अपलोड कर दिए जाएंगे।
अन्य बोर्ड एग्जाम की डेटशीट
Comments (0)