अभिषेक सिंह का इस्तीफा केंद्र सरकार ने आखिरकार अब मंजूर कर लिया है। बताया जा रहा है कि जौनपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने इस्तीफा दिया है। अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल सिंह भी आईएएस हैं। उनकी पत्नी यूपी के बांदा जिले की DM हैंष। अभिषेक सिंह कई फिल्मों में काम कर चुके हैं। आईएएस की नौकरी में लंबी गैरहाजिरी के कारण उन्हें पिछले साल फरवरी 2023 में निंलबित किया गया था।
सोशल मीडिया पर शेयर हुई जानकारी के अनुसार अभिषेक सिंह ने एक बस सेवा शुरू की है। इसके जरिए फ्री में भक्तों को अयोध्या राम लला के दर्शन के लिए ले जाया जाएगा। ये बस सेवा चौकियाधाम से अयोध्या के लिए होगी। इसकी बुकिंग शुरू की गई है। सोशल मीडिया पर इसकी बुकिंग के लिए व्हाट्सएप नंबर भी दिया गया है।
अभिषेक सिंह का इस्तीफा केंद्र सरकार ने आखिरकार अब मंजूर कर लिया है। बताया जा रहा है कि जौनपुर सीट से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए उन्होंने इस्तीफा दिया है। अभिषेक सिंह की पत्नी दुर्गा शक्ति नागपाल सिंह भी आईएएस हैं।
Comments (0)