सुप्रीम कोर्ट के लिए पांच जजों के नामों की सिफारिश के लगभग दो महीने बाद केंद्र सरकार ने शनिवार को न्यायाधीशों (Supreme Court Judges) की नियुक्ति प्रक्रिया को मंजूरी दे दी है।
राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पंकज मिथल, पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश संजय करोल, मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पीवी संजय कुमार, पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश अहसानुद्दीन अमानुल्लाह और इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश मनोज मिश्रा अब सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश (Supreme Court Judges) की शपथ लेंगे। सोमवार सुबह 10:30 बजे भारत के मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़ सुप्रीम कोर्ट के अतिरिक्त भवन परिसर में सभी न्यायाधीश को शपथ दिलाएंगे।
पंकज मित्तल
वर्तमान में पंकज मित्तल ( Pankaj Mithal) राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं। इससे पहले वे जम्मू-कश्मीर और लद्दाख उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश थे। मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपनी पदोन्नति से पहले, वह इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश थे।
जस्टिस संजय करोल
संजय करोल (Sanjay Karol) नवंबर 2019 से पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं। इससे पहले वे त्रिपुरा और हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था।
ये भी पढ़े: राखी को लेकर आदिल ने तोड़ी अपनी चुप्पी, पत्नी को लेकर किये ये बड़े खुलासे
जस्टिस पीवी संजय कुमार
जस्टिस पीवी संजय कुमार (PV Sanjay Kumar) 2021 से मणिपुर उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश हैं। इससे पहले, वह पंजाब और हरियाणा उच्च न्यायालय में न्यायाधीश थे। उन्होंने आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में न्यायाधीश के रूप में भी काम किया है।
अहसानुद्दीन अमानुल्लाह
वर्तमान में न्यायमूर्ति अहसानुद्दीन अमानुल्लाह (Ahsanuddin Amanullah) पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं। 2011 में उन्होंने पटना उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में कमान संभाली, जिसके बाद उन्हें 2021 में आंध्र प्रदेश उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया। 2022 में एक बार फिर अहसानुद्दीन अमानुल्लाह को पटना उच्च न्यायालय में स्थानांतरित कर दिया गया था।
जस्टिस मनोज मिश्रा
वर्तमान में, मनोज मिश्रा (Manoj Misra) इलाहाबाद उच्च न्यायालय के न्यायाधीश हैं। उन्होंने 2011 में न्यायाधीश के रूप में शपथ ली थी। न्यायमूर्ति मिश्रा को 12 दिसंबर, 1988 को एक वकील के रूप में नामांकित किया गया था।
Comments (0)