पश्चिम बंगाल में इंडिया ब्लॉक के भविष्य को लेकर कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने कहा कफ, TMC से चर्चा जारी है। सीएम ममता बनर्जी ने भी कहा है कि, बीजेपी को हराना पहला मकसद है। तू-तू मैं-मैं होती रहती है। कांग्रेस नेता ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी ने ही ममता बनर्जी को पहली बार सांसद बनाया था। उनकी पार्टी का नाम भी देखिए। उसमें तृणमूल भी है तथा कांग्रेस भी है। कांग्रेस के दरवाजे TMC के लिए सदैव खुले हैं।
जयराम रमेश ने कहा कि, हम ममता बनर्जी का सम्मान करते हैं। हमारी उम्मीदों के मुताबिक, पल्टी राम (नीतीश कुमार) एवं आरएलडी को छोड़कर इंडिया ब्लॉक में सम्मिलित सभी 26 पार्टियां एकजुट हैं।