बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी के राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली दौरों को लेकर राजनीतिक गलियारों में कई अटकलें लगाई जा रही थी। माना जा रहा था कि, HAM प्रमुख को 2024 में किसी राज्य का राज्यपाल बनाए जाने का भी ऑफर मिला है। मांझी ने इन सभी अटकलों पर अपनी बात रखते हुए कहा कि, यह सब काल्पनिक बात है।
दिल्ली दौरे पर मांझी
HAM प्रमुख जीतन राम मांझी और भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेताओं के बीच दिल्ली में हो रही बैठकों को देखते हुए राजनीतिक गलियारों में कई कयास लगाए जा रहे थे। इन बैठकों को लेकर यह भी माना जाने लगा था कि, 2024 में पूर्व सीएम जीतन राम मांझी को किसी ना किसी राज्य का राज्यपाल बनाया जाएगा। वहीं अब इन सभी बातों पर जीतन राम मांझी ने खुद विराम लगा दिया है।
यह सब काल्पनिक बात है
जीतन राम मांझी ने बताया कि, यह सब काल्पनिक बात है। मैं जब से NDA में शामिल हुआ हूं, मैं उनसे मुलाकात कर रहा हूं। इससे पहले मैंने राजनीतिक कारणों से मुलाकात की थी। मगर इस बार मैं दिल्ली किसी राजनीतिक कारणों की वजह से नहीं जा रहा हूं बल्कि अपने स्वास्थ्य के कारणों से जा रहा हूं। उन्होंने आगे बताया कि, 12 अक्टूबर को मेरी आंख का ऑपरेशन होने वाला है। HAM प्रमुख ने बताया कि, मैंने पिछली बार दिल्ली दौरे के दौरान NDA में सीट के बंटवारे पर बात की थी। इस विषय पर हमारी बात हुई है। दशहरा के बाद जब सभी नेता प्रवास में आएंगे तब इस विषय पर बात होगी।
Comments (0)