गेटवे ऑफ इंडिया के पास 'नीलकमल' यात्री जहाज पलटने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। बचाव दल ने एक और शव बरामद किया है। मृतक की पहचान अभी नहीं हो पाई है। मुंबई नगर निगम ने यह जानकारी है। साथ ही, अभी समंदर में शव की तलाश जारी है। गौरतलब है कि, बुधवार को मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया से एलीफेंटा आइलैंड की ओर दर्जनों यात्रियों को लेकर जा रही नाव टक्कर के बाद पटल गई। जहाज में नौसेना की एक स्पीड बोट ने टक्कर मार दी। हादसे का एक वीडियो सामने आया, जिसमें नाव डूबती दिख रही है। जिसके बाद लाइफ जैकेट पहने लोग यात्रियों को बचाते हुए दिख रहे हैं।
गेटवे ऑफ इंडिया के पास 'नीलकमल' यात्री जहाज पलटने की घटना में मरने वालों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। बचाव दल ने एक और शव बरामद किया है।
Comments (0)