संजय राउत ने कहा कि, महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे दिवंगत बाल ठाकरे और उनकी विचारधारा की बात करते हैं, लेकिन दिल्ली के सामने "झुक गए" हैं। बता दें कि, इससे पहले सीएम शिंदे ने ट्वीट कर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ मुलाकात की जानकारी दी थी। सीएम ने ट्वीट कर कहा था कि, यह फैसला किया गया कि, भविष्य के सभी चुनाव (लोकसभा, विधानसभा और नगर निकायों सहित) शिवसेना और भाजपा मिल कर लड़ेंगे।
असली शिवसेना दिल्ली के सामने कभी नहीं झुकी
राज्यसभा सांसद संजय राउत ने महाराष्ट्र के सीएम पर निशाना साधते हुए कहा कि, शिंदे दिवंगत बालासाहेब ठाकरे का नाम लेते हैं, लेकिन दिल्ली के सामने झुक जाते हैं। इससे पहले शिवसेना का आलाकमान मुंबई में था, लेकिन अब सीएम का आलाकमान दिल्ली में है। असली शिवसेना दिल्ली के सामने कभी नहीं झुकी।शिंदे सरकार जल्द ही गिरने वाली है
राउत राउत ने आगे पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि, वह (शिंदे) महाराष्ट्र मंत्रिमंडल के विस्तार के लिए भी दिल्ली जाएंगे। महाराष्ट्र के फैसले यहीं होने चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने निर्वाचन आयोग पर दबाव डाला था जिसने एकनाथ शिंदे के खेमे को शिवसेना के रूप में मान्यता दी थी। इस दौरान राउत ने यह भी दावा किया कि, महाराष्ट्र में मंत्रिमंडल विस्तार में देरी हो रही है क्योंकि "राज्य सरकार अस्थिर है और यह जल्द ही गिरने वाली है। राज्यसभा सांसद ने आगे पत्रकारों से बातचीत में कहा कि, इस सरकार के समक्ष कानूनी भय मंडरा रहा है। यही कारण है कि, शिंदे कैबिनेट का विस्तार नहीं हो रहा है।Read More: MP में अब लाडली बहना सेना का होगा गठन, सीएम शिवराज सिंह बोले - बहनों को मिलना चाहिये 10 हज़ार रुपये
Comments (0)