सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को आप सांसद संजय सिंह केस में ईडी को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट ने प्रवर्तन निदेशालय से दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति घोटाले से संबंधित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आप सांसद संजय सिंह द्वारा दायर जमानत याचिका पर जवाब मांगा है। मामले की अगली सुनवाई 5 मार्च को होगी।
संजय सिंह ने जमानत याचिका खारीज होने के बाद दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश को चुनौती देते हुए शीर्ष अदालत का रुख किया था।