Wrestlers Protest : देश के पहलवान राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। खिलाड़ियों ने सरकार के सामने WFI अध्यक्ष को हटाने और कुश्ती संघ को भंग कराने की मांग रखी है। (Wrestlers Protest) महिला पहलवानों संग कथित यौन शोषण मामले में अब खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने अपनी चुप्पी तोड़ी है।
उचित कार्रवाई की जाएगी
अनुराग ठाकुर ने कहा है कि, जो आरोप लगे हैं, वो काफी गंभीर हैं। इसका संज्ञान लेते हुए खेल मंत्रालय ने WFI को नोटिस दिया और 72 घंटे के अंदर जवाब मांगा है। जो कैंप लगना था उसे आगे के लिए टाल दिया गया है। मेरा प्रयास है कि मैं वापस जाकर खिलाड़ियों से मिलूंगा। उचित कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि, इससे पहले खेल मंत्रालय की अध्यक्षता में बैठक हुई थी। इस बैठक के बाद जानकारी सामने आई की आरोपी बृजभूषण सिंह 22 जनवरी को अपना इस्तीफा दे सकते है। हालांकि, आरोपी ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को नकारते हुए खुद को निर्दोष बताया हैं। अब इस मामले पर विपक्षी दलों ने भी अपने हमलों में धार तेज कर दी हैं।
Wrestlers Protest बृजभूषण पर यौन शोषण का आरोप लगाया
आपको बता दें कि, पहलवान विनेश फोगाट सहित तमाम अन्य पहलवानों ने कुश्ती महासभा संघ के प्रमुख बृजभूषण सिंह पर यौन शोषण का संगीन आरोप लगाया है। विनेश फोगाटने दावा किया है कि, वो बहुत सारी ऐसी महिला पहलवानों को जानता हैं, जिन्हें आरोपी ने अपना शिकार बनाया है। इसके अलावा कई पुरुष पहलवानों ने भी आरोपी पर बदसलूकी और करियर बर्बाद करने की धमकी देने का आरोप लगाया हैं।
इस मामले पर स्वाति मालीवान ने भी हस्तक्षेप किया है
इस पूरे मामले पर दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवान ने भी हस्तक्षेप किया है। महिला आयोग ने खेल मंत्रालय और दिल्ली पुलिस से इस मामले पर जवाब मांगा है। आपको बता दें कि, महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवान जंतर-मंतर पर जाकर प्रदर्शनकारी पहलवानों से मुलाकात की और उन्हें हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। वहीं पहलवानों ने साफ कह दिया है कि, अगर उनकी मांगे ना मानी गई तो उनका शांतिपूर्वक प्रदर्शन जारी रहेगा।
ये भी पढ़ें - Pilot-Gehlot Clash : बिना नाम लिए अशोक गहलोत ने पायलट पर साधा निशाना, बोले – कांग्रेस में आ गया ‘बड़ा कोरोना’
Comments (0)