सपा नेता शफीकुर्रहमान बर्क अक्सर अपने विवादित से राजनीतिक फिजाओं का पारा बढ़ाते रहते हैं। अब सपा सांसद बर्क ने अयोध्या में चल रहे श्रीराम मंदिर निर्माण पर आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि, राम मंदिर का निर्माण मुस्लिमों के साथ नाइंसाफी है। तारीख इस ना इंसाफी को कभी भी माफ नही करेगी। वहीं सपा सांसद शफीकुर्रहमान बर्क के बयान पर पलटवार करते हुए सीएम योगी ने कहा कि, अगर हम 500 साल बाद राम जन्मभूमि की जमीन वापस ले सकते है, तो पाकिस्तान से सिंध को क्यों नहीं।
तारीख इस ना इंसाफी को कभी भी माफ नहीं करेगी
शफीकुर्रहमान बर्क ने सीएम योगी के इस बयान पर भड़कते हुए कहा कि, क्या सीएम योगी नजूमी ज्योतिषी है, जो ऊपर- नीचे की सारी बातें करते है। सपा नेता ने आगे कहा कि, राम मंदिर को लेकर सीएम योगी जो चाहे कहें, लेकिन बाबरी मस्जिद के स्थान पर राम मंदिर का निर्माण मुस्लिमों के साथ नाइंसाफी है। सपा सांसद बर्क ने अपनी बात पर जोर देते हुए कहा कि, तारीख इस ना इंसाफी को कभी भी माफ नही करेगी।
मस्जिदों को तोड़कर मंदिर बनाए जा रहे है
समाजवादी सांसद ने बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया कि, बाबरी मस्जिद के बाद अब मुस्लिमों की बाकी मस्जिद छीनी जा रही है। उन्होंने कहा कि, मस्जिदों को तोड़कर मंदिर बनाए जा रहे है। ये सब हालात देश के लिए ठीक नहीं है। शफीकुर्रहमान बर्क ने आगे अपने इस बयान में कहा कि, बीजेपी की इस नफरत की पॉलिसी से देश तरक्की नहीं कर सकता बल्कि मुल्क टूट जाएगा।
देश का बंटवारा किया उन्होंने अपना अलग मुल्क बना लिया
वहीं सीएम योगी के देश के विभाजन को लेकर दिए गए बयान पर समाजवादी के सीनियर नेता बर्क ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, जिन्होंने देश का बंटवारा किया उन्होंने अपना अलग मुल्क बना लिया। हमें उनसे कोई भी सरोकार नहीं है। हम देश के बंटवारे के खिलाफ थे। सपा सांसद ने आगे कहा कि, बंटवारे के समय भी हम देश के साथ थे और आज भी हम अपने मुल्क के साथ हैं। शफीकुर्रहमान बर्क ने कहा कि, मुसलमानों ने देश की आजादी के लिए बड़ी कुर्बानियां दी है और आज भी देश के लिए हर कुर्बानी देने को तैयार हैं।
Comments (0)