Dilbag Singh: जम्मू पुलिस (Jammu Police) ने पहली बार घाटी में परफ्यूम IED (Perfume IED) बरामद किया है। जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह (DGP Dilbag Singh) ने कहा कि 21 जनवरी को जम्मू के नारवाल में 2 IED धमाके हुए थे। इस घटना से जुड़े आरिफ नामक आतंकी को पकड़ा गया था, जो रियासी का रहने वाला है। उसके पास से दो परफ्यूम IED बरामद भी हुई है। वहीं DGP ने कहा कि यह पहली बार है जब परफ्यूम IED बरामद किया गया है। इससे पहले कभी भी कोई परफ्यूम IED बरामद नहीं किया है।
परफ्यूम IED बम खतरनाक
जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने कहा कि ये परफ्यूम IED बम काफी खतरनाक होता है। उन्होंने बताया कि अगर कोई इसे दबाने या खोलने की कोशिश करेगा तो ये ब्लास्ट हो जाएगा। उन्होंने कहा कि परफ्यूम IED बरामदगी के बाद हम काफी सतर्क हैं। इस IED को हमारी स्पेशल टीम हैंडल करेगी। दिलबाग सिंह ने कहा कि आतंकवादी की जननी कहा जाने वाला हमारा पड़ोसी बदनाम है। वह आतंकवाद पैदा करने के लिए और पालने के लिए बदनाम है। उन्होंने कहा कि हमारा पड़ोसी हमेशा से जम्मू कश्मीर में आतंक फैलाना और भाईचारा बिगाड़ने का काम कर रहा है।
लश्कर-ए-तैयबा के साथ जुड़ा था
आरिफ पिछले 3 साल से सीमा पार लश्कर-ए-तैयबा के हैंडलर के साथ जुड़ा था। फरवरी 2022 में शास्त्री नगर में एक IED धमाका हुआ था। उस धमाके के पीछे आरिफ ही था। कटरा में धमाके के बाद बस में आग लगी थी, आरिफ ने माना है कि वो IED बस में इसी ने लगाई थी।
9 लोग घायल हो गए थे
DGP दिलबाग सिंह ने कहा कि 20 जनवरी को 2 बम रखे गए थे फिर 21 जनवरी को 20 मिनट के अंतराल पर 2 विस्फोट किए गए जिससे ज्यादा से ज्यादा लोग मारे जा सकें। पहले IED धमाके में 9 लोग घायल हो गए थे। पुलिस ने एक आतंकवादी आरिफ को गिरफ्तार किया है, जो 3 साल से पाकिस्तानी आकाओं के संपर्क में था।
2 विस्फोट हुए थे
बता दें कि जम्मू कश्मीर के नरवाल क्षेत्र में 21 जनवरी को 2 विस्फोट हुए थे। ये विस्फोट देश में गणतंत्र दिवस समारोह से कुछ दिन पहले और कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान हुए। उस दौरान भारत जोड़ो यात्रा जम्मू और कश्मीर के कठुआ में थी।
ये भी पढ़े- Meghalaya assembly elections: बीजेपी ने मेघालय विधानसभा चुनाव के लिए जारी की प्रत्याशियों की लिस्ट
Comments (0)