Narmadapuram: आज देशभर में मां नर्मदा जयंती (Narmada Jayanti 2023) महोत्सव मनाया जा रहा है। बता दें कि मां नर्मदा का दो दिवसीय प्राकट्योत्त्सव शुक्रवार को मंगलाचरण के साथ शुरू हो गया। मुख्य समारोह 28 जनवरी को प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सेठानी घाट पर होगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान वहां मुख्य अतिथि के रुप में शामिल होंगे। सेठानी घाट सहित अन्य घाटों को भव्यता से सजाया गया है।
ऐसे की गई सजावट
बता दें कि एक दिन पहले से ही शहर के हर घर दीप और रोशनी से जगमग हो गए है। शुक्रवार सुबह सेठानी घाट पर मां नर्मदा की पूजा अर्चना और भजन से शुरूआत की गई। इसके बाद घाट पर सैंकड़ों स्कूली छात्राओं के द्वारा घाट के गुर्जों व फर्श पर आकर्षक रंगोली, चित्रकला एवं मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों और नागरिकों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। कलेक्टर नीरज कुमार सिंह ने सभी नगरवासियों से आग्रह किया कि इन पर्वो से जुड़कर चहुंओर उत्सव और स्वच्छता का वातावरण बनाएं। घरों में दीपक जलाकर दीपोत्सव के रूप में गौरव दिवस का पर्व खुशियों के साथ मनाएं।
जलमंच हुआ तैयार
मुख्य समरोह स्थल नर्मदा तट (Narmada Jayanti 2023) के सेठानी घाट की एक माह से साफ-सफाई पुताई की जा रही थी। बहुत आकर्षक रूप दिया गया है। वहीं प्राचीन नर्मदा मंदिर के सामने मुंबई की कंपनी एचएन मेरिन प्रा लि के प्रदीप शुक्ला और 29 सदस्यों की टीम ने नगर पालिका होमगार्ड तथा विभिन्न विभागों के साथ मिल कर नर्मदा की जलधारा पर जेटिस से जल मंच बनाकर तैयार कर दिया है।
ये अतिथि होंगे शामिल
आज के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ ही उनकी पत्नी साधना सिंह, प्रभारी मंत्री ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, सांसद रावउदय प्रदाप सिंह, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष नर्मदापुरम विधायक डा सीताशरण शर्मा, सोहागपुर के विधायक विजयपाल सिंह, सिवनी मालवा विधायक प्रेमशंकर शर्मा, पिपरिया विधायक ठाकुर दास नागवंशी, मप्र खादी ग्रामोद्योग बोर्ड के अध्यक्ष जितेंद्र लिटोरिया, मप्र सामान्य वर्ग आयोग के अध्यक्ष शिव चौबे, नगर पालिका अध्यक्ष नीतू महेंद्र यादव, पूर्व मंत्री मधुकर राव हरणे, पूर्व विधायक गिरजा शंकर शर्मा, पंचासीन रहेंगे।
ये है महत्व
बता दें कि नर्मदा नदी भारत की पांच बड़ी नदियों में से एक मानी जाती है। धार्मिक मान्यता है कि, नर्मदा जयंती के दिन इस नदी में स्नान और पूजन करने से भक्तों के जीवन में शान्ति तथा समृद्धि का आगमन होता है। विष्णु पुराण में कहा गया है कि नाग राजाओं ने मिलकर नर्मदा को वरदान दिया था कि सच्चिदानंदमयी, आनंदमयी और कल्याणमयी नदी में स्नान और स्मरण करेगा उस व्यक्ति के तमाम पाप कर्म नष्ट हो जाएंगे और उसके तमाम रोग खत्म हो जाते है। मां गंगा की तरह ही मां नर्मदा भी मोक्षदायिनी है।
Read More- MP CONGRESS : कांग्रेस नेता कहा – भारत जोड़ो यात्रा के बाद अब हाथ पांव तोड़ो यात्रा होना चाहिए
Comments (0)