हिमाचल प्रदेश: पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने ऐतिहासिक कुल्लू दशहरा उत्सव के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और देव मिलन के इस महापर्व की सराहना की। अनुराग ठाकुर ने अपने संदेश में धर्म की जीत, अधर्म के नाश, सभी प्राणियों में सद्भाव और विश्व कल्याण की कामना की।
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी कुल्लू दशहरा की बधाई
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट की शुरुआत ‘जय श्री रघुनाथ जी!’ के जयघोष के साथ की। उन्होंने ऐतिहासिक कुल्लू दशहरा उत्सव की शुभकामनाएं देते हुए इसे देवभूमि हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर और लोक परंपराओं का महत्वपूर्ण पर्व बताया।उन्होंने कहा कि कुल्लू दशहरा देव मिलन का भव्य महापर्व है, जो हिमाचल प्रदेश की धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं को दर्शाता है।
धर्म की जीत और विश्व कल्याण की कामना
पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा जय श्री रघुनाथ जी!
देवभूमि हिमाचल प्रदेश की सांस्कृतिक धरोहर, लोक परंपरा एवं भव्य देव मिलन के महापर्व ऐतिहासिक कुल्लू दशहरा उत्सव की हार्दिक शुभकामनाएं।
धर्म की जीत हो, अधर्म का नाश हो, प्राणियों में सद्भाव हो, विश्व का कल्याण हो!