देश के अधिकतर राज्यों से मानसून की विदाई हो चुकी है हालांकि एक बार फिर कुछ राज्यों में मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार, आज यानी मंगलवार (10 अक्टूबर) को दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तराखंड में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा मौसम विभाग ने हिमाचल प्रदेश में भी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है।
दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही
मौसम विभाग के मुताबिक, राजधानी में मंगलवार (10 अक्टूबर) को हल्की बूंदाबांदी के बाद दिल्ली-एनसीआर में ठंड बढ़ने की संभावना जताई जा रही है। वहीं अगर तापमान की बात करें तो मंगलवार को ज्यादातर तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहने का अनुमान है। हिमाचल प्रदेश में भी बारिश के बाद मौसम करवट लेगा, यहां कई जिलों में बारिश की संभावना है, जिसके चलते प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया गया है।भारी बारिश होने की संभावना है
IMD के मुताबिक, मंगलवार (10 अक्टूबर) को तमिलनाडु में कुछ स्थानों पर गरज और बिजली के साथ हल्की से भारी बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा कर्नाटक और केरल में भारी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वहीं अगले 2 से 3 दिन के दौरान उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, बिहार, झारखंड, ओडिशा, महाराष्ट्र, साउथ वेस्ट मानसून की पूरी तरह से विदाई हो जाएगी।मौसम का मिजाज बदलने वाला
उत्तराखंड में भी बारिश के बाद मौसम का मिजाज बदलने वाला है। इसके साथ ही देहरादून और आसपास के इलाकों में अगले दो दिनों तक आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस दौरान कहीं-कहीं हल्की बारिश भी देखने को मिलेगी। सिक्किम की अगर बात करें तो यहां मौसम अनुकूल होने के बाद तबाही के दौरान फंसे पर्यटकों को बाहर निकालने का काम किया जा रहा है। इसके अलावा प्रदेश में 15 अक्टूबर तक स्कूल, कॉलेज और विश्वविधालयों को बंद रखने का आदेश दिया गया है।Read More: शिवराज सिंह लोगों के आंसू नहीं देख सकते, नौजवानों की आवाज नहीं सुन सकते - पीसीसी चीफ कमलनाथ