राज्यसभा में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन और सभापति जगदीप धनखड़ के बीच तीखी बहस हो गई। जिसके बाद सदन में जमकर हंगामा देखने को मिला। बहस के बीच विपक्षी दलों ने नारेबाजी करते हुए सदन से वाक आउट कर दिया। वहीं नेता सदन जेपी नड्डा विपक्ष के इस रवैये के खिलाफ निंदा प्रस्ताव लाए। वहीं इस पूरे घटनाक्रम की NDA गठबंधन के प्रमुख दल राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया और केंद्र सरकार में मंत्री जयंत चौधरी ने कड़ी निंदा की है।
राष्ट्रीय लोकदल के मुखिया और केंद्र सरकार में मंत्री जयंत चौधरी ने समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद जया बच्चन के बयान और उसके बाद विपक्ष के रवैये को लेकर सवाल उठाए ।