आगामी महाकुंभ मेले के लिए प्रयागराज में हजारों की संख्या में श्रद्धालु और साधु-संत पहुंचने लगे हैं। महाकुंभ 2025 में आकर्षण का केंद्र बने एक और साधु। ये साधु रुद्राक्ष बाबा के नाम से प्रसिद्ध है। बता दें कि, महाकुंभ का आयोजन 12 सालों बाद किया जा रहा है। वहीं 13 जनवरी 2025 से महाकुंभ की शुरुआत होगी, जो कि 26 फरवरी तक चलेगी।
रुद्राक्ष बाबा ने बताया है कि, लोग मुझे रुद्राक्ष बाबा के नाम से जानते हैं। ये 11,000 रुद्राक्ष भगवान शिव के रुद्र हैं। मैं इन्हें बहुत लंबे समय से पहन रहा हूं।