उत्तरप्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। राज्य की इन सीटों पर बसपा मुखिया मायावती जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही है। इसके लिए उन्होंने 11 अगस्त यानी आज सुबह 11 बजे बैठक आयोजित की है। इस दौरान बसपा के पदाधिकारियों भी मौजूद रहेंगे। इस बैठक में मायावती आगामी उपचुनाव के लिए रणनीति बनाने पर मंथन करेंगी। इस मौके पर बसपा के प्रदेश जिला अध्यक्ष भी शामिल होंगे। बैठक में प्रदेश पदाधिकारी, जोनल प्रभारी और जिला अध्यक्ष भी यूपी की 10 विधानसभा सीटों पर विचार विमर्श करेंगे। इस दौरान मायावती बसपा का जोनवार फीडबैक भी लेंगी। साथ ही उपचुनाव में पार्टी की रणनीति भी साझा करेंगी।
उत्तरप्रदेश में 10 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। राज्य की इन सीटों पर बसपा मुखिया मायावती जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही है। इसके लिए उन्होंने 11 अगस्त यानी आज सुबह 11 बजे बैठक आयोजित की है।