केंद्र की मोदी सरकार और दक्षिणी राज्यों के बीच का टकरार बढ़ता ही जा रहा है। केरल के सीएम पिनरई विजयन ने लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट (LDF) के पूरे मंत्रिमंडल के साथ जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इस प्रदर्शन में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान भी उतर गए हैं।
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि, आज यहां केरल के सीएम को कामकाज छोड़कर धरना करने आना पड़ा, देश को यह दिन भी देखना पड़ा।