बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ मोर्चा खोले हुए JDU संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ( Upendra Kushwaha) अब आर-पार के मूड में दिखाई दे रहे हैं। उपेंद्र कुशवाहा (Upendra Kushwaha) ने अब अपने समर्थन में पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं को लामबंद करना आरम्भ कर दिया है। कुशवाहा 19 और 20 फरवरी को राजधानी पटना में शक्ति प्रदर्शन करने जा रहे हैं।
Upendra Kushwaha और सीएम नीतीश के बीच जारी घमासान
जानकारी के अनुसार उपेंद्र कुशवाहा ने सीएम नीतीश कुमार के महागठबंधन में जाने से खफा JDU नेताओं और कार्यकर्ताओं को पटना आने के लिए कहा है। वहीं, JDU में जारी घमासान के बीच अब बिहार की राजनीति को समझने वालों ने JDU पार्टी में दो फाड़ होने की अटकलें लगाने लगे हैं।
अपना हिस्सा लिए बगैर JDU से नहीं जाने वाले हैं
आपको बता दें कि, सीएम नीतीश कुमार पहले ही साफ-साफ कह चुके हैं कि, उपेंद्र कुशवाहा को जो मर्जी है वो करें, जहां जाना है जाएं। उन्हें कोई मतलब नहीं है। वहीं दूसरी ओर, कुशवाहा भी इस बात पर अड़े हुए हैं कि वे अपना हिस्सा लिए बगैर JDU से नहीं जाने वाले हैं। ऐसे में दोनों नेताओं के बीच रस्साकशी का दौर आरम्भ हो गया है।
कुशवाहा ने मांगी नीतीश से हिस्सा
हाल ही में उपेंद्र कुशवाहा से सवाल किया गया कि, वे किस हिस्से की बात कर रहे हैं, तो उन्होंने 22 वर्ष पूर्व की एक घटना का जिक्र करते हुए कहा कि, वे नीतीश कुमार से वही हिस्सा मांग रहे हैं, जो राज्य की राजधानी पटना के गांधी मैदान में 12 फरवरी 1994 को नीतीश कुमार ने लालू यादव से मांगा था।
JDU में कुशवाहा समाज को सही सम्मान नहीं मिल रहा है
आपको बता दें कि, कुशवाहा स्पष्ट बोल चुके है कि, JDU में कुशवाहा समाज को सही सम्मान नहीं मिल रहा है। उनकी किसी भी प्रकार की बात नहीं सुनी जा रही है। MLC और राज्यसभा के विभिन्न चुनावों में भी उम्मीदवारों को लेकर कुशवाहा की बातें नहीं सुनी गई।
ये भी पढ़ें - Oommen Chandy: केरल के पूर्व सीएम ओमन चांडी की बिगड़ी तबियत, निम्स अस्पताल में भर्ती
Comments (0)