आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी दलों ने अपनी- अपनी तैयारियां शुरु कर दी हैं। वहीं भाजपा मिशन 2024 को लेकर बेहद तगड़ी तैयारी कर रही है। उत्तर प्रदेश के लिए भाजपा अलग से तैयारी कर रही है। फ़िलहाल बीजेपी के पास यूपी में 64 लोकसभा सीटें हैं, लेकिन इस बार भगवा पार्टी ने यूपी में 80 की 80 सीटें जितने का लक्ष्य रखा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सर्वे और परफॉर्मेंस के आधार पर यूपी में बड़ी संख्या में मौजूदा लोकसभा सांसदों और मंत्रियों का टिकट कट सकता है। उनकी जगह पर भाजपा नए उम्मीदवारों पर दांव लगाएगी।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, सर्वे और परफॉर्मेंस के आधार पर यूपी में बड़ी संख्या में मौजूदा लोकसभा सांसदों और मंत्रियों का टिकट कट सकता है।