किसान खनौरी बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं। इस बीच हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी फसलों को लेकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर लगातार गुमराह करने वाली बयान देती रहती है। भूपेंद्र हुड्डा ने आगे कहा कि बीजेपी सरकार 24 फसलों पर एमएसपी देने की बात कहती है, जबकि सच्चाई यह है कि हरियाणा में कुल 24 फसलें होती ही नहीं है। जो फसलें होती हैं, उन पर किसानों को कभी एमएसपी नहीं मिलती। धान का उदाहरण सभी के सामने है। इस बार भी धान के किसानों को एमएसपी से 200-400 रुपये कम रेट पर अपनी फसल बेचनी पड़ी।
किसान खनौरी बॉर्डर पर धरना प्रदर्शन पर बैठे हुए हैं। इस बीच हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि बीजेपी फसलों को लेकर न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) को लेकर लगातार गुमराह करने वाली बयान देती रहती है।
Comments (0)