paris olympics 2024 में भारत की महिला रेसलर एथलीट विनेश फोगाट को गोल्ड मेडल मैच से ठीक पहले 7 अगस्त को डिस्क्वालीफाई कर दिया गया था। आपको बता दें कि, विनेश का उनके मेडल मैच से ठीक पहले 100 ग्राम वजन तय सीमा से अधिक होने के मैच अधिकारियों ने उन्हें अयोग्य करार दे दिया था। रेसलर एथलीट विनेश फोगाट ने पेरिस ओलंपिक में महिला 50 किलोग्राम फ्रीस्टाइल रेसलिंग के इवेंट में हिस्सा लिया था।
अभिषेक बनर्जी ने कहा है कि, विनेश फोगाट ने भारी संघर्ष का सामना किया है। इसे देखते हुए हम उनके लिए कम से कम इतना तो कर ही सकते हैं।