वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सदन में कांग्रेस और UPA सरकार के खिलाफ चौतरफा हमला बोला। केंद्रीय वित्त मंत्री ने कहा कि, UPA सरकार का शासन दिशाहीन और नेतृत्वहीन था। सीतारमण ने कहा कि, उस वक्त सोनिया गांधी ने ‘सुपर प्रधानमंत्री’ के रूप में काम किया।
निर्मला सीतारमण ने आरोप लगाया कि, शासन पर दबाव था क्योंकि सोनिया गांधी को एनएसी अध्यक्ष के रूप में अतिरिक्त-संवैधानिक अधिकार मिला था, जिसे पीएम के लिए एक सलाहकार बोर्ड के रूप में स्थापित किया गया था।