CG NEWS : छत्तीसगढ़ राज्य बाल कल्याण परिषद की हुई वार्षिक आमसभा....
Img Banner
profile
Shivani Hasti
Created AT: 25 अगस्त 2023
6902
0
...
CG NEWS :रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य बाल परिषद रायपुर की वार्षिक आमसभा आयोजित किया गया। सदस्यों व पदाधिकारियों की उपस्थिति में संयुक्त सचिव राजेन्द्र निगम ने अध्यक्षता हेतु वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रेश शाह का नाम प्रस्तावित किया एवं संयुक्त सचिव प्रकाश अग्रवाल ने समर्थन किया। चंद्रेश शाह ने सदस्यों की उपस्थिति कम होने के कारण कोरम के अभाव में सामान्य सभा की कार्यवाही को आधा घंटा स्थगित किया। पुनः परिषद के अध्यक्ष एवँ विधायक बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व महासचिव मोहन चोपड़ा के साथ समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में दीप प्रज्वलित कर माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। अतिथियों के स्वागत हेतु सर्वप्रथम वरिष्ठ उपाध्यक्ष चंद्रेश शाह ने बृजमोहन अग्रवाल का, महासचिव डॉ अशोक त्रिपाठी ने मोहन चोपड़ा का पुष्प गुच्छ एवं शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त पुष्प गुच्छ देकर बृजमोहन अग्रवाल का सम्मान करने वालों में परिषद के उपाध्यक्ष डॉ सोमनाथ यादव बिलासपुर , डॉ कमल वर्मा , बाल अधिकार आयोग की पूर्व अध्यक्ष शताब्दी पांडे , शेखर चंदेल जांजगीर , गुरमीत धनई दुर्ग एवँ विश्वनाथ पाणिग्रही बागबाहरा रहे । मंच का संचालन करते हुए संयुक्त सचिव राजेन्द्र निगम ने परिषद के गठन से अब तक कि गतिविधियों, परिषद द्वारा वर्तमान में किये जा रहे कार्यों, “वीरता पुरस्कार एवँ वर्षिक स्मारिका” पत्रिका पर प्रकाश डाला और समस्त पदाधिकारियों के द्वारा पत्रिका के मुख्य पृष्ठ का विमोचन किया गया।

Read More: CG NEWS : ट्रक की चपेट में आने से 2 युवकों की दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

ये भी पढ़ें
CG NEWS : यात्रियों की बढ़ी परेशानी, रेलवे ने फिर रद्द की 15 ट्रेने, देखें लिस्ट…
...

Chhattisgarh

See all →
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में सुरक्षाबलों को फिर मिली सफलता, गरियाबंद में 37 लाख के इनामी नक्सलियों ने किया सरेंडर
गरियाबंद जिले में सुरक्षाबलों के सामने 7 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण कर दिया है। इन सभी पर कुल 37 लाख रुपये का इनाम घोषित था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आत्मसमर्पण करने वालों में चार महिला नक्सली भी शामिल हैं।
58 views • 1 hour ago
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा, मौसम विभाग ने जताई ठंड बढ़ने की संभावना
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। हाल ही में हुई बारिश के बाद अब बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र से आने वाली नमी में कमी दर्ज की जा रही है। इससे प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने लगा है।
92 views • 2025-11-07
Ramakant Shukla
खैरागढ़ में 17 लाख की इनामी महिला नक्सली कमला सोरी ने किया आत्मसमर्पण
छत्तीसगढ़ के खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। लंबे समय से फरार चल रही 17 लाख रुपए की इनामी महिला नक्सली कमला सोरी ने आज पुलिस अधीक्षक के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
59 views • 2025-11-06
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में बढ़ रही ठंड, रात का तापमान 2–3 डिग्री तक गिरने के आसार
छत्तीसगढ़ में वर्तमान में मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम जारी रहेगा, जिसके चलते न्यूनतम तापमान में 2–3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट की संभावना है। शुष्क और ठंडी हवा के प्रभाव से रात का तापमान गिर सकता है और ठंड में बढ़ोतरी होगी।
58 views • 2025-11-06
Ramakant Shukla
बीजापुर के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़,तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर
छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की सीमा से लगे बीजापुर जिले के अन्नाराम और मरीमल्ला के घने जंगलों में बुधवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार, यह एनकाउंटर सुबह शुरू हुआ और कई घंटों तक दोनों ओर से गोलाबारी जारी रही। मुठभेड़ में तीन नक्सलियों के मारे जाने की खबर है, हालांकि पुलिस की ओर से अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।
50 views • 2025-11-05
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 4,708 पदों पर शिक्षक भर्ती का ऐलान
लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 4,708 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग ने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को आधिकारिक पत्र भेज दिया है।
119 views • 2025-11-05
Ramakant Shukla
बिलासपुर ट्रेन हादसे में मृतकों की संख्या 11 हुई, 20 घायलों का चल रहा इलाज
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में मंगलवार शाम एक भीषण ट्रेन हादसा हुआ। गेवरा रोड से बिलासपुर जा रही पैसेंजर ट्रेन (MEMU) एक खड़ी मालगाड़ी से टकरा गई। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 11 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 20 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों का इलाज बिलासपुर के विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
565 views • 2025-11-05
Ramakant Shukla
प्रदेश में तेजी से गिर रहा पारा, अंबिकापुर में 12.4 डिग्री दर्ज हुआ रात का तापमान
प्रदेश में इस समय मौसम शुष्क बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले तीन दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में शुष्क मौसम जारी रहेगा। इसके बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट आने की संभावना जताई गई है।
105 views • 2025-11-05
Ramakant Shukla
बिलासपुर रेल हादसा, सीएम विष्णुदेव साय ने जताया दुख, कलेक्टर से वीडियो कॉल कर ली घटना की जानकारी
बिलासपुर रेल हादसे पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने दुख जताया है। सीएम ने बिलासपुर कलेक्टर से वीडियो कॉल के माध्यम से घटना की जानकारी ली और हर संभव सहायता व राहत कार्य के निर्देश दिए।
237 views • 2025-11-04
Ramakant Shukla
छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा,मालगाड़ी के ऊपर चढ़ी पैसेंजर ट्रेन, 6 की मौत, कई घायल
बिलासपुर में भीषण रेल हादसा हो गया। यहां एक MEMU पैसेंजर ट्रेन मालगाड़ी से टकरा गई। यह हादसा बिलासपुर स्टेशन के पास शाम करीब 4 बजे हुआ। शुरुआती जानकारी के अनुसार, इस दुर्घटना में 6 यात्रियों की मौत हो गई है, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं।
106 views • 2025-11-04
...