छत्तीसगढ़ में 4 डिग्री तक गिर सकता है पारा, मौसम विभाग ने जताई ठंड बढ़ने की संभावना
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। हाल ही में हुई बारिश के बाद अब बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र से आने वाली नमी में कमी दर्ज की जा रही है। इससे प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने लगा है।
Ramakant Shukla
Created AT: 07 नवंबर 2025
96
0
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदलने लगा है। हाल ही में हुई बारिश के बाद अब बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र से आने वाली नमी में कमी दर्ज की जा रही है। इससे प्रदेश में ठंड का असर बढ़ने लगा है।
मौसम विभाग ने पूर्वानुमान जताया है कि अगले चार दिनों में तापमान में करीब 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट देखने को मिल सकती है।
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश में सबसे अधिक तापमान 31.1 डिग्री सेल्सियस रायपुर में और सबसे कम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में कहीं भी वर्षा दर्ज नहीं की गई है। आने वाले दिनों तक छत्तीसगढ़ का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।
7 नवम्बर को भी मौसम शुष्क बना रहेगा और किसी भी क्षेत्र में वर्षा की संभावना नहीं है। अगले दो दिनों में भी मौसम में किसी बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम