छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 4,708 पदों पर शिक्षक भर्ती का ऐलान
लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 4,708 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग ने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को आधिकारिक पत्र भेज दिया है।
Ramakant Shukla
Created AT: 05 नवंबर 2025
231
0
लंबे इंतजार के बाद छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी आई है। स्कूल शिक्षा विभाग ने 4,708 शिक्षक पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया है। इसके लिए विभाग ने छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) को आधिकारिक पत्र भेज दिया है।
वित्त विभाग से मंजूरी मिलने के बाद अब इन पदों पर भर्ती की अनुमति मिल चुकी है। शिक्षा विभाग ने व्यापमं से अनुरोध किया है कि यह प्रतियोगी परीक्षा 2025-26 सत्र में आयोजित की जाए और परीक्षा की समय-सारणी जल्द जारी की जाए।
इस भर्ती में विभिन्न वर्गों के शिक्षक, व्याख्याता और सहायक शिक्षक के पद शामिल होंगे।
ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम