भोपाल में आज से दो दिन चलेगी C-20 सेवा समिट
आज से दो दिन तक G- 20 ग्रुप की सिविल 20 सेवा समिट भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में होगी। 1 और 2 जुलाई को इस ग्रुप की बैठकें होंगी। इस बैठक में 16 देशों के 400 प्रतिनिधि शामिल होंगे।


Richa Gupta
Created AT: 01 जुलाई 2023
6254
0

आज से दो दिन तक G- 20 ग्रुप की सिविल 20 सेवा समिट भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में होगी। 1 और 2 जुलाई को इस ग्रुप की बैठकें होंगी। इस बैठक में 16 देशों के 400 प्रतिनिधि शामिल होंगे। भारत सहित तमाम देशों के सीएसओ, 4 देशों के एंबेसडर, यूएई के किंग मो हाजी अली खुरी भी इसमें शामिल होंगे।
कार्यक्रम प्रदेश में सेवा, परोपकार की भावना से आयोजित किया जा रहा
ये कार्यक्रम प्रदेश में सेवा, परोपकार और स्वैच्छिकता की भावना के साथ आयोजित हो रहा है। G20 एक अंतरराष्ट्रीय मंच है जिसमें दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं, केंद्रीय बैंक और अंतरराष्ट्रीय संगठन शामिल है। इस समिट में कुल 8 प्लानिंग सेशन होंगे। हर सत्र में तीन चार वक्ता होंगे। कुल 20 सेवा योगी सम्मानित किए जाएंगे। वहीं इनमें मप्र के 8 सेवा योगी सम्मानित किए जाएंगे। इसके लिए 2013 से काम कर रहा है ग्रुप हर साल एक देश से दूसरे की तरफ जाता है। पिछले साल इंडोनेशिया में हुआ था इस साल भारत और अगले साल ब्राजील में जी 20 के कार्यक्रम होंगे। जब भी दुनियां पर कोई आपदा आई है तो भारत ने विश्व के लोगों की मदद की है। चाहे वह कोरोना का मामला हो या अन्य कोई संकट हो। भारत ने हमेशा सबकी मदद की है।अंतरराष्ट्रीय मंच
G20 एक अंतरराष्ट्रीय मंच है जिसमें दुनिया की प्रमुख अर्थव्यवस्थाएं, केंद्रीय बैंक और अंतरराष्ट्रीय संगठन शामिल है। G20 देशों के एक विविध समूह का प्रतिनिधित्व करता है जो सामूहिक रूप से वैश्विक सकल घरेलू उत्पाद का लगभग 85% वैश्विक व्यापार का 75% से अधिक और दुनिया की दो-तिहाई आबादी का प्रतिनिधित्व करता है। क्या है C20 C20 (सिविल 20) G20 के आधिकारिक कार्यकारी समूहों में से एक है जो दुनिया भर में सिविल सोसायटी संगठनों (CSO) को G20 में विश्व नेताओं के समक्ष लोगों की आकांक्षाओं की आवाज उठाने के लिए एक मंच मुहैया करता है। यह सिविल सोसाइटी को साथ लेने के उद्देश्य से सामाजिक और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाने के लिए एक मंच प्रदान करता है, जो दुनिया भर में लोगों को प्रभावित करने वाली प्रमुख चिंताओं को दर्शाता है।ये भी पढ़ें
Meghalaya Violence: मतगणना के बाद मेघालय में हिंसा, पश्चिम जयंतिया हिल्स क्षेत्र में लगा कर्फ्यू