इस्राइली हमले में कई फलस्तीनियों की मौत, गाजा में फैल रही अकाल और भुखमरी
गाजा में दिन-प्रतिदिन हालात और खराब होते जा रहे हैं। इस्राइल ने शनिवार को गाजा में ताजा हमला किया, जिसमें कम से कम 33 फलस्तीनियों की मौत हो गई। इनमें औरतें, बच्चे और खाने की तलाश कर रहे लोग भी शामिल थे।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 10 hours ago
25
0
...

गाजा में दिन-प्रतिदिन हालात और खराब होते जा रहे हैं। इस्राइल ने शनिवार को गाजा में ताजा हमला किया, जिसमें कम से कम 33 फलस्तीनियों की मौत हो गई। इनमें औरतें, बच्चे और खाने की तलाश कर रहे लोग भी शामिल थे। गाजा स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, इस युद्ध में अब तक 62,622 फलस्तीनी जान गंवा चुके हैं। इनमें वे लोग भी शामिल हैं, जो पहले लापता थे और अब उनकी मौत की पुष्टि हो गई है।

इस्राइल के रक्षा मंत्री ने चेतावनी दी है कि अकालग्रस्त गाजा शहर कुछ ही दिनों में होने वाले एक नए सैन्य अभियान में तबाह हो सकता है। वहीं, सहायता समूह लंबे समय से चेतावनी दे रहे हैं कि गाजा में खाद्य और चिकित्सा आपूर्ति पर महीनों से लगे इस्राइली प्रतिबंधों के कारण भुखमरी फैल रही है। लेकिन, इस्राइल ने अकाल की घोषणा को सरासर झूठ बताकर खारिज कर दिया है। वहीं, युद्धविराम के प्रयास स्थगति हैं, क्योंकि मध्यस्थ इस्राइल के अगले कदमों का इंतजार कर रहे हैं।

एक अस्पताल के मुर्दाघर के रिकॉर्ड और स्वास्थ्य अधिकारियों के अनुसार, इस्राइल ने ताजा हमला दक्षिणी गाजा के खान यूनिस में विस्थापित लोगों के तंबुओं पर किया, जिसमें कम से कम 17 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में आधे से अधिक महिलाएं और बच्चे शामिल थे। वहीं, शेख रादवान फील्ड अस्पताल के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि उत्तरी गाजा में इस्राइली गोलीबारी में कम से कम पांच सहायता चाहने वालों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि यह हमला इस्राइल से लगी जिकिम क्रॉसिंग के पास हुआ, जहां से संयुक्त राष्ट्र और अन्य ट्रकों के काफिले इस क्षेत्र में प्रवेश करते हैं।

संयुक्त राष्ट्र की रिपोर्ट के अनुसार, गाजा में भूख और अकाल जैसे हालात हैं। गाजा के करीब पांच लाख लोग (लगभग 25% आबादी) बहुत बुरी तरह भूख से जूझ रही है। बच्चे कुपोषण से मर रहे हैं। अब तक 281 मौतें सिर्फ भूख और कुपोषण से हुई हैं। वहीं, इस्राइल का कहना है कि उसने पर्याप्त मदद पहुंचाई है, लेकिन संयुक्त राष्ट्र और राहत संगठनों का कहना है कि ये काफी नहीं है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

International

See all →
Sanjay Purohit
इस्राइली हमले में कई फलस्तीनियों की मौत, गाजा में फैल रही अकाल और भुखमरी
गाजा में दिन-प्रतिदिन हालात और खराब होते जा रहे हैं। इस्राइल ने शनिवार को गाजा में ताजा हमला किया, जिसमें कम से कम 33 फलस्तीनियों की मौत हो गई। इनमें औरतें, बच्चे और खाने की तलाश कर रहे लोग भी शामिल थे।
25 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
रूस के राष्ट्रपति पुतिन के बाद भारत आएगे यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की जल्द ही भारत दौरे पर आ सकते हैं। इसके लिए दोनों देश तारीखों को अंतिम रूप देने में लगे हैं। यूक्रेन, रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने में भारत से सक्रिय भूमिका की उम्मीद कर रहा है, क्योंकि भारत के रूस के साथ लंबे समय से संबंध हैं।
30 views • 12 hours ago
Durgesh Vishwakarma
TikTok पर अब भी प्रतिबंध बरकरार: भारत सरकार ने वेबसाइट एक्सेस की खबरों को बताया भ्रामक
भारत सरकार ने पुष्टि की है कि TikTok पर प्रतिबंध अभी भी लागू है। वेबसाइट एक्सेस की खबरें भ्रामक हैं। अभी तक कोई अनब्लॉकिंग आदेश जारी नहीं किया गया है। अगस्त 2025 में अपडेट किया जाएगा। ,
47 views • 2025-08-23
Sanjay Purohit
लॉर्ड स्वराज पॉल का 94 साल की उम्र में निधन
जालंधर की गलियों से ब्रिटेन तक का सफर तय करने वाले लॉर्ड स्वराज पॉल का 21 अगस्त की शाम लंदन में निधन हो गया। वह अपने पीछे उद्यमिता एवं परोपकारी कामों की समृद्ध विरासत छोड़ गए। 94 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।
64 views • 2025-08-22
Sanjay Purohit
भारत पर सख्त रुख के लिए घर में ही घिरे डोनाल्ड ट्रंप, पूर्व NSA जॉन बोल्टन ने जमकर सुनाया
पूर्व अमेरिकी राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जॉन बोल्टन का मानना है कि जिस तरह ट्रंप प्रशासन भारत पर सख्त है, वह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि अमेरिका को भारत से बेहतर संबंध बनाने चाहिए।
96 views • 2025-08-22
Sanjay Purohit
चीन पर है नजर, अग्नि 5 मिसाइल भारत का है असली ब्रह्मास्त्र
भारत ने 20 अगस्त को परमाणु क्षमता से लैस अग्नि-5 बैलिस्टिक मिसाइल का सफल परीक्षण किया। यह मिसाइल 5,000 किलोमीटर तक मार कर सकती है। यह कई वॉरहेड ले जाने में सक्षम है। यह परीक्षण प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी की चीन यात्रा से ठीक पहले हुआ है।
109 views • 2025-08-22
Sanjay Purohit
PM मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति मैक्रों ने फोन पर की बात
फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फोन पर बातचीत में यूक्रेन और यूरोप की सुरक्षा पर चर्चा के साथ-साथ भारत और फ्रांस के बीच द्विपक्षीय आर्थिक संबंधों और रणनीतिक भागेदारी को मजबूत करने तथा पर सहमति जताई।
50 views • 2025-08-22
Richa Gupta
यूएस ओपन 2025: निक किर्गियोस ने पुरुष एकल से नाम वापस लिया
ऑस्ट्रेलियाई टेनिस स्टार निक किर्गियोस लगातार तीसरे साल यूएस ओपन में हिस्सा नहीं लेंगे। टूर्नामेंट आयोजकों ने गुरुवार को उनके नाम वापसी की पुष्टि की।
75 views • 2025-08-22
Ramakant Shukla
भूकंप के तेज झटकों से कांपा अमेरिका, रिक्टर स्केल पर तीव्रता रही 8.0
दक्षिण अमेरिका में शुक्रवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 8.0 दर्ज की गई है। अब तक जान-माल के किसी नुकसान की सूचना नहीं है।
85 views • 2025-08-22
Sanjay Purohit
ट्रंप को अब निक्की हेली की चेतावनीः भारत से रिश्ते बिगड़ना खतरे से खाली नही
अमेरिका की रिपब्लिकन पार्टी की नेता और भारतीय-अमेरिकी मूल की निक्की हेली ने कहा है कि अमेरिका को भारत को एक “मूल्यवान स्वतंत्र और लोकतांत्रिक साझेदार” के तौर पर देखना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि भारत के साथ संबंधों में गिरावट को रोकना अमेरिका की सबसे अहम प्राथमिकताओं में शामिल होना चाहिए।
106 views • 2025-08-21
...