जन्माष्टमी के दिन घर में जरूर लाए ये चीजें, घर में कभी बरकत खत्म नहीं होगी
हर साल की तरह इस बार भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया जाएगा, क्या आप जानते है कि जन्माष्टमी के दिन घर में कुछ खास चीजें रखने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। ये वस्तुएं भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और जन्मोत्सव के लिए शुभ मानी जाती हैं।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 13 अगस्त 2025
22
0
...

हर साल की तरह इस बार भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया जाएगा, क्या आप जानते है कि जन्माष्टमी के दिन घर में कुछ खास चीजें रखने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। ये वस्तुएं भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और जन्मोत्सव के लिए शुभ मानी जाती हैं। जिससे भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा बरसती है।

माखन और दही

भगवान कृष्ण को माखन बहुत प्रिय था। इसलिए जन्माष्टमी के दिन घर में ताजा माखन और दही जरूर रखें। जिससे भगवान की कृपा बनी रहती है और घर में मिठास और प्रेम बढ़ता है। पूजा में माखन और दही को भोग के रूप में लगाएं और भक्तों में बांटें।

तुलसी का पौधा या पत्ते

जन्माष्टमी जैसे पावन अवसर पर घर में तुलसी का पौधा रखना अत्यंत शुभ और लाभकारी माना जाता है। तुलसी को हिंदू धर्म में पवित्रतम पौधों में गिना जाता है, जो नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और घर में शांति, समृद्धि तथा स्वास्थ्य का संचार करता है। अगर पौधा नहीं है तो तुलसी के ताजे पत्ते पूजा स्थल पर जरूर रखें।

मटकी

जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मिट्टी की मटकी को घर के पूजा स्थल पर सजाना बहुत शुभ माना जाता है। मिट्टी की मटकी न केवल भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं की याद दिलाती है, बल्कि यह घर में सकारात्मक ऊर्जा, उल्लास और खुशहाली का संचार करती है।

श्रीकृष्ण की मूर्ति या चित्र

जन्माष्टमी के अवसर पर भगवान श्रीकृष्ण की सुंदर मूर्ति या चित्र पूजा स्थल पर रखना अत्यंत शुभ माना जाता है। यह मूर्ति या चित्र पूजा का केंद्र होती है, जिसके सामने सभी भक्ति भाव से भगवान की आराधना करते हैं। श्रीकृष्ण की मूर्ति या तस्वीर से घर में दिव्य ऊर्जा का प्रवाह होता है और भक्तों के मन में शांति, प्रेम तथा भक्ति का संचार होता है।

शंख

घर में शंख रखना भी जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर अत्यंत लाभकारी और शुभ माना जाता है। शंख को हिंदू धर्म में पवित्रता और शुभता का प्रतीक माना जाता है। शंख बजाने से न केवल वातावरण शुद्ध होता है, बल्कि उसके सकारात्मक कंपन नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर देते हैं और घर में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ाते हैं। जन्माष्टमी के दिन पूजा के दौरान शंख फूंकना भगवान श्रीकृष्ण की आराधना को और भी प्रभावशाली बनाता है।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Spiritual

See all →
Sanjay Purohit
अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी पति राज कुंद्रा संग पहुँचीं प्रेमानंद महाराज के दरबार में
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी अपने पति राज कुंद्रा के साथ शुक्रवार को संत प्रेमानंद महाराज के दरबार में पहुँचीं। पारंपरिक परिधान में सजे-धजे इस दंपत्ति ने महाराज से आशीर्वाद लिया और संक्षिप्त रूप से धार्मिक प्रवचन में भी हिस्सा लिया।
78 views • 19 hours ago
Sanjay Purohit
जन्माष्टमी के दिन घर में जरूर लाए ये चीजें, घर में कभी बरकत खत्म नहीं होगी
हर साल की तरह इस बार भी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास से मनाया जाएगा, क्या आप जानते है कि जन्माष्टमी के दिन घर में कुछ खास चीजें रखने से घर में सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। ये वस्तुएं भगवान श्रीकृष्ण की पूजा और जन्मोत्सव के लिए शुभ मानी जाती हैं।
22 views • 2025-08-13
Sanjay Purohit
100 वर्ष बाद जन्माष्टमी पर ज्वालामुखी योग, अमृतसिद्धि व सर्वार्थसिद्धि योग
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 16 अगस्त को मनाई जाएगी। इस वर्ष जन्माष्टमी पर 100 साल बाद दुर्लभ व अशुभ माना जाने वाला ज्वालामुखी योग बन रहा है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो 16 अगस्त की रात्रि और 17 अगस्त की भोर में सुबह 4.38 बजे से सुबह 5.55 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग रहेगा।
39 views • 2025-08-12
Sanjay Purohit
कृष्णं वन्दे जगद्गुरुम्: जन्माष्टमी एक पर्व नहीं, आत्मचेतना का आह्वान
हर वर्ष भाद्रपद की कृष्ण अष्टमी की रात एक ऐसा दिव्य क्षण लेकर आती है, जब भारत की सांस्कृतिक आत्मा श्रीकृष्ण के रूप में पुनर्जन्म लेती है। यह केवल धार्मिक उत्सव नहीं, बल्कि उस चेतना का स्मरण है जो जीवन को शाश्वत दिशा देती है।
74 views • 2025-08-11
Sanjay Purohit
भाद्रपद माह : धर्म, समाज, स्वास्थ्य और प्रकृति के आयाम
भाद्रपद मास, जिसे भादो भी कहा जाता है, हिंदू पंचांग में श्रावण के बाद आता है और धार्मिक दृष्टि से अत्यंत महत्त्वपूर्ण माना जाता है। इस माह का आरंभ हरियाली तीज और जन्माष्टमी के उत्सव से होता है तथा समापन पितृपक्ष से पहले होता है। शास्त्रों में इसे विशेष तप, व्रत, उपवास, भजन-कीर्तन और दान-पुण्य का काल माना गया है।
71 views • 2025-08-11
Sanjay Purohit
रक्षाबंधन पर बनेगा दुर्लभ संयोग, जानें शुभ मुहूर्त
रक्षाबंधन हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक माना जाता है। भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और सुरक्षा के रिश्ते का प्रतीक रक्षाबंधन हर साल श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती है और उनकी लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि की कामना करती है।
29 views • 2025-08-08
Sanjay Purohit
सावन की पूर्णिमा पर हरियाली से सजाए घर, भाग्य और बरकत दोनों को मिलेगा वरदान
हिंदू धर्म में सावन पूर्णिमा का विशेष महत्व होता है। यह दिन धार्मिक दृष्टि से अत्यंत शुभ माना जाता है और इस दिन पूजा-पाठ, व्रत, दान और रक्षाबंधन जैसे त्योहार मनाए जाते हैं। सावन पूर्णिमा भगवान शिव और विष्णु दोनों के लिए महत्वपूर्ण है इसलिए इस दिन किए गए कार्य शुभ फल प्रदान करते हैं।
73 views • 2025-08-07
Sanjay Purohit
भारतीय संस्कृति का अद्भुत पर्व: रक्षाबंधन
भारतवर्ष की संस्कृति विश्व में अपने गहन भाव-संपन्न पर्वों, आत्मीय परंपराओं और संबंधों की गरिमा के लिए जानी जाती है। इन्हीं में से एक अद्वितीय पर्व है — रक्षाबंधन। यह केवल एक त्योहार नहीं, बल्कि एक भावनात्मक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक उत्सव है, जो भारतीय मानस की गहराइयों से उपजा है।
122 views • 2025-08-07
Sanjay Purohit
क्या आप जानते हैं राखी बांधते वक्त कितनी गांठें लगाते हैं? जानिए इसका महत्व
रक्षाबंधन का पर्व इस बार 9 अगस्त, शनिवार को मनाया जाएगा। श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाने वाला यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हंा और उनकी लंबी उम्र व सुख-समृद्धि की कामना करती हैं।
87 views • 2025-08-06
Sanjay Purohit
हिन्दू धर्म में भाद्रपद मास का महत्त्व
हिन्दू पंचांग का प्रत्येक मास न केवल एक समय खंड होता है, बल्कि वह जीवनशैली, साधना और संस्कृति की दिशा निर्धारित करने वाला अध्याय होता है। श्रावण के पश्चात आने वाला भाद्रपद मास, जिसे सामान्यतः 'भादों' कहा जाता है, भारतीय संस्कृति में अत्यंत पवित्र और महत्वपूर्ण माना गया है।
34 views • 2025-08-04
...