


भारत के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की सफलता पर गर्व व्यक्त करते हुए उनके परिवार से व्यक्तिगत रूप से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि शुभांशु शुक्ला की AXIOM-4 मिशन से अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) तक की सफल यात्रा और वापसी देश की अंतरिक्ष यात्रा में एक ऐतिहासिक उपलब्धि है।
भारतीय जनता पार्टी के सीनियर नेता और केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने कहा - उन्होंने सिर्फ अंतरिक्ष को नहीं छुआ है, उन्होंने देश की आकांक्षाओं को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। यह उपलब्धि सिर्फ व्यक्तिगत नहीं है, यह भारत की बढ़ती अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं का प्रतीक है।
AXIOM-4 मिशन: भारत के लिए ऐतिहासिक क्षण
ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला, भारतीय वायुसेना के पायलट और अंतरिक्ष यात्री, हाल ही में AXIOM-4 मिशन के तहत अंतरराष्ट्रीय मिशन पर रवाना हुए थे। यह मिशन अमेरिका के Axiom Space और NASA के सहयोग से संचालित हुआ, और इसमें उन्होंने अंतरिक्ष स्टेशन पर भारत से जुड़े प्रयोगों में भाग लिया।