दिल्ली में जल्द लागू होगी ईवी पॉलिसी, जनता को बड़ा फायदा: पंकज सिंह
दिल्ली में जल्द नई ईवी पॉलिसी लागू होगी। मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि इससे जनता को बड़ा लाभ मिलेगा और प्रदूषण कम होगा।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 1 hour ago
60
0
...

दिल्ली में बढ़ते प्रदूषण को लेकर आम आदमी पार्टी के निशाने पर भाजपा की दिल्ली सरकार है। वहीं, प्रदूषण के मुद्दे पर घिर रही भाजपा सरकार ने जनवरी 2026 में जनता की भलाई के लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) पॉलिसी लाने का ऐलान किया है। सरकार का दावा है कि इससे जनता को स्वच्छ हवा मिलेगी।


जनवरी तक लागू करने की योजना: पंकज कुमार सिंह


दिल्ली सरकार में मंत्री पंकज कुमार सिंह ने बातचीत में कहा कि ईवी पॉलिसी बहुत जल्द लाई जाएगी। हम इसे अगले 15 दिनों के अंदर पब्लिक डोमेन में रखेंगे और हमारी पूरी कोशिश है कि जनवरी तक यह पॉलिसी लागू हो जाए। मैं दिल्ली के लोगों को भरोसा दिलाता हूं कि यह ईवी पॉलिसी जनता के हित में लाई जा रही है।


वायु गुणवत्ता सुधारने में मदद मिलेगी


पंकज कुमार सिंह ने कहा, “मैं यह मानता हूं कि दिल्ली के ट्रांसपोर्ट सेक्टर से लगभग 20 से 25 प्रतिशत प्रदूषण होता है। पहली बात तो यह है कि पिछली सरकार में 80 हजार से अधिक ईवी रजिस्टर हुए थे, जबकि हमारी सरकार में फरवरी से दिसंबर तक एक लाख से अधिक ईवी वाहन रजिस्टर हो चुके हैं। पिछली सरकार में ईवी आगे क्यों नहीं बढ़ पाया, इसके कई कारण हैं। पिछली सरकारों में ईवी खरीद पर कोई सब्सिडी नहीं दी गई थी। करोड़ों रुपए की सब्सिडी दिल्ली के लोगों को नहीं दी गई।”


दिल्ली सरकार जल्द ईवी पॉलिसी लाएगी; 3,518 ई-बसें हैं, मार्च 2026 तक 7,000 से अधिक होंगी, जिससे प्रदूषण कम होगा और जनता को बेहतर परिवहन सुविधा मिलेगी


उन्होंने आगे कहा कि हमारी सरकार बहुत जल्द दिल्ली के लिए ईवी पॉलिसी ला रही है, ताकि दिल्ली की जनता को लाभ मिले और हवा साफ-सुथरी बने। भाजपा की सरकार में अब तक 3,518 इलेक्ट्रिक बसें शुरू हो चुकी हैं। हम इन ईवी बसों की संख्या मार्च 2026 तक 7 हजार से अधिक कर देंगे।


पिछली सरकार केवल माहौल बनाती रही


दिल्ली सरकार में मंत्री ने कहा कि प्रदूषण को लेकर पिछली सरकार ने सिर्फ माहौल बनाया, लेकिन समस्या को ठीक करने का काम भाजपा की सरकार 24 घंटे मेहनत करके कर रही है। हम शॉर्ट-टर्म प्लान नहीं, लॉन्ग-टर्म प्लान बनाते हैं। सभी पॉलिसी जब जमीन पर उतरेंगी, तो प्रदूषण में कमी आएगी।


प्रदूषण और स्वास्थ्य संकट से निपटा जा सके


उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर ट्रैफिक हॉटस्पॉट मैनेजमेंट पर काम चल रहा है। अस्पतालों को भी एडवाइजरी जारी की गई है। सांस की बीमारियों वाले मरीजों को संभालने के लिए अतिरिक्त डॉक्टरों तथा दवाओं का इंतजाम किया गया है। जो मरीज सांस की समस्याओं के साथ आ रहे हैं, उन्हें तुरंत और सही इलाज दिया जा रहा है।



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
दिल्ली में जल्द लागू होगी ईवी पॉलिसी, जनता को बड़ा फायदा: पंकज सिंह
दिल्ली में जल्द नई ईवी पॉलिसी लागू होगी। मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि इससे जनता को बड़ा लाभ मिलेगा और प्रदूषण कम होगा।
60 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
सोने का 46 सालों का रिकॉर्ड टूटा, सालभर में 73% का धमाकेदार रिटर्न
साल 2025 सोने के नाम रहा। जिस पीली धातु को हमेशा सुरक्षित निवेश माना जाता था, उसने इस साल रिटर्न के मामले में इतिहास ही बदल दिया। जनवरी की शुरुआत में करीब 78,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहने वाला सोना दिसंबर तक छलांग लगाकर लगभग 1,37,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।
77 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
भारत में चीन और पाकिस्तान से सस्ता क्यों है मोबाइल डेटा?
भारत में पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान के मुकाबले बहुत सस्ता इंटरनेट है। भले अब देश में टेलीकॉम कंपनियां रिचार्ज प्लान महंगे कर सकती हैं, फिर भी भारत में मिलने वाला इंटरनेट बाकी दुनिया के देशों के मुकाबले सस्ता है। अब भारत सरकार ने उन वजहों के बारे में बताया है, जिनके कारण यहां पर इंटरनेट बाकी दुनिया की तुलना में सस्ता है।
67 views • 3 hours ago
Richa Gupta
SSB स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री समेत नेताओं ने जवानों को दी बधाई
सशस्त्र सीमा बल के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री और कई नेताओं ने जवानों को बधाई दी और उनके साहस व सेवा की सराहना की।
66 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
संसद में मजबूत होकर उभरी BJP, सहयोगियों पर बढ़ी पकड़
संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार ने जिस सफलता के साथ अपने एजेंडे को आगे बढ़ाया है, वह बीजेपी की मजबूती और कांग्रेस की कमजोरी का बहुत बड़ा प्रमाण है। बिहार चुनाव के नतीजों ने बीजेपी की स्थिति अब बहुत मजबूत कर दी है।
72 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
ट्रेनों में सफर करना होगा महंगा
रेल यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। अब ट्रेनों में सफर के दौरान नियमों में बदलाव किया गया है। अब ट्रेनों में यात्रा के दौरान सामान ले जाने के नियम हवाई यात्रा की तर्ज पर लागू किए जा रहे हैं। तय सीमा से अधिक सामान ले जाने पर यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में जानकारी दी।
77 views • 4 hours ago
Richa Gupta
कोहरे के कारण एयर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की
घने कोहरे के कारण एयर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों को सलाह दी कि वे फ्लाइट का स्टेटस पहले जांच लें। रद्द या लेट होने पर रिफंड/बदलाव की सुविधा उपलब्ध।
74 views • 6 hours ago
Richa Gupta
राजधानी एक्सप्रेस की टक्कर से 8 हाथियों की मौत, 5 डिब्बे पटरी से उतरे
असम के लुमडिंग डिवीजन में शनिवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जब सैरांग–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस जंगली हाथियों के झुंड से टकरा गई।
81 views • 8 hours ago
Richa Gupta
एक्स’ के नए फीचर में देख पाएंगे महीने के सबसे ज्यादा पसंद किए गए पोस्ट, टॉप-10 में पीएम मोदी भी शामिल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हाल ही में एक नया फीचर आया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, नए फीचर के तहत अब आप पिछले महीने के सबसे ज्यादा पसंद किए गए पोस्ट देख पाएंगे।
75 views • 2025-12-19
Sanjay Purohit
हल्दीराम पर आया दुनिया के बड़े रईस का दिल!
हल्दीराम में निवेश करने वाली विदेशी कंपनियों की संख्या बढ़ती जा रही है। सिंगापुर की टेमासेक, यूएई की आईएचसी और अमेरिका की अल्फा वेव ग्लोबल पहले ही मिलकर हल्दीराम में 10% से ज्यादा हिस्सेदारी खरीद चुकी हैं। अब फ्रांसीसी रईस बर्नार्ड आरनॉल्ट ने भी इसमें हिस्सेदारी खरीदी है।
104 views • 2025-12-19
...