SSB स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री समेत नेताओं ने जवानों को दी बधाई
सशस्त्र सीमा बल के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री और कई नेताओं ने जवानों को बधाई दी और उनके साहस व सेवा की सराहना की।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 2 hours ago
60
0
...

सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के स्थापना दिवस के अवसर पर देश के शीर्ष नेतृत्व ने बल के जवानों को शुभकामनाएं देते हुए उनके साहस, समर्पण और राष्ट्र सेवा को सलाम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, ओडिशा के राज्यपाल, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया के जरिए जवानों को बधाई संदेश दिए।


प्रधानमंत्री मोदी ने एसएसबी स्थापना दिवस पर जवानों के समर्पण, कर्तव्यनिष्ठा और सतर्कता की सराहना की


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर लिखा, “सशस्त्र सीमा बल के स्थापना दिवस पर, मैं इस फोर्स से जुड़े सभी जवानों को बधाई देता हूं। एसएसबी का अटूट समर्पण सेवा की सर्वोच्च परंपराओं को दिखाता है। उनकी कर्तव्यनिष्ठा हमारे देश की सुरक्षा का एक मजबूत स्तंभ है। मुश्किल इलाकों से लेकर चुनौतीपूर्ण ऑपरेशनल स्थितियों तक, एसएसबी हमेशा सतर्क रहती है। उनके आने वाले प्रयासों के लिए उन्हें बहुत-बहुत शुभकामनाएं।”


नितिन गडकरी ने एसएसबी स्थापना दिवस पर जवानों को नमन करते हुए उनके साहस और सेवा की सराहना की


केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने भी एसएसबी के बहादुर जवानों को नमन करते हुए स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “राष्ट्र सेवा में सदैव तत्पर सशस्त्र सीमा बल के बहादुर जवानों को नमन। सशस्त्र सीमा बल के स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।”



जवानों के समर्पण, सेवा और राष्ट्र सुरक्षा में योगदान की सराहना की


उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी एसएसबी को सेवा, सुरक्षा और समर्पण का जीवंत प्रतीक बताया। उन्होंने ‘एक्स’ पोस्ट में लिखा, “सेवा, सुरक्षा और समर्पण के जीवंत प्रतीक सशस्त्र सीमा बल के स्थापना दिवस की सभी वीर जवानों एवं उनके परिजनों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं। राष्ट्र की एकता, अखंडता एवं संप्रभुता की रक्षा के लिए आपकी निष्ठा वंदनीय है। जय हिंद।”



ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
दिल्ली में जल्द लागू होगी ईवी पॉलिसी, जनता को बड़ा फायदा: पंकज सिंह
दिल्ली में जल्द नई ईवी पॉलिसी लागू होगी। मंत्री पंकज कुमार सिंह ने कहा कि इससे जनता को बड़ा लाभ मिलेगा और प्रदूषण कम होगा।
49 views • 24 minutes ago
Sanjay Purohit
सोने का 46 सालों का रिकॉर्ड टूटा, सालभर में 73% का धमाकेदार रिटर्न
साल 2025 सोने के नाम रहा। जिस पीली धातु को हमेशा सुरक्षित निवेश माना जाता था, उसने इस साल रिटर्न के मामले में इतिहास ही बदल दिया। जनवरी की शुरुआत में करीब 78,000 रुपये प्रति 10 ग्राम पर रहने वाला सोना दिसंबर तक छलांग लगाकर लगभग 1,37,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर पहुंच गया।
65 views • 1 hour ago
Sanjay Purohit
भारत में चीन और पाकिस्तान से सस्ता क्यों है मोबाइल डेटा?
भारत में पड़ोसी देश चीन और पाकिस्तान के मुकाबले बहुत सस्ता इंटरनेट है। भले अब देश में टेलीकॉम कंपनियां रिचार्ज प्लान महंगे कर सकती हैं, फिर भी भारत में मिलने वाला इंटरनेट बाकी दुनिया के देशों के मुकाबले सस्ता है। अब भारत सरकार ने उन वजहों के बारे में बताया है, जिनके कारण यहां पर इंटरनेट बाकी दुनिया की तुलना में सस्ता है।
58 views • 2 hours ago
Richa Gupta
SSB स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री समेत नेताओं ने जवानों को दी बधाई
सशस्त्र सीमा बल के स्थापना दिवस पर प्रधानमंत्री और कई नेताओं ने जवानों को बधाई दी और उनके साहस व सेवा की सराहना की।
60 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
संसद में मजबूत होकर उभरी BJP, सहयोगियों पर बढ़ी पकड़
संसद के शीतकालीन सत्र में सरकार ने जिस सफलता के साथ अपने एजेंडे को आगे बढ़ाया है, वह बीजेपी की मजबूती और कांग्रेस की कमजोरी का बहुत बड़ा प्रमाण है। बिहार चुनाव के नतीजों ने बीजेपी की स्थिति अब बहुत मजबूत कर दी है।
67 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
ट्रेनों में सफर करना होगा महंगा
रेल यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव किया गया है। अब ट्रेनों में सफर के दौरान नियमों में बदलाव किया गया है। अब ट्रेनों में यात्रा के दौरान सामान ले जाने के नियम हवाई यात्रा की तर्ज पर लागू किए जा रहे हैं। तय सीमा से अधिक सामान ले जाने पर यात्रियों को अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। इस संबंध में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में जानकारी दी।
74 views • 3 hours ago
Richa Gupta
कोहरे के कारण एयर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की
घने कोहरे के कारण एयर इंडिया और इंडिगो ने यात्रियों को सलाह दी कि वे फ्लाइट का स्टेटस पहले जांच लें। रद्द या लेट होने पर रिफंड/बदलाव की सुविधा उपलब्ध।
73 views • 4 hours ago
Richa Gupta
राजधानी एक्सप्रेस की टक्कर से 8 हाथियों की मौत, 5 डिब्बे पटरी से उतरे
असम के लुमडिंग डिवीजन में शनिवार सुबह एक दर्दनाक रेल हादसा हुआ, जब सैरांग–नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस जंगली हाथियों के झुंड से टकरा गई।
81 views • 7 hours ago
Richa Gupta
एक्स’ के नए फीचर में देख पाएंगे महीने के सबसे ज्यादा पसंद किए गए पोस्ट, टॉप-10 में पीएम मोदी भी शामिल
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर हाल ही में एक नया फीचर आया है, जिसकी खूब चर्चा हो रही है। दरअसल, नए फीचर के तहत अब आप पिछले महीने के सबसे ज्यादा पसंद किए गए पोस्ट देख पाएंगे।
73 views • 23 hours ago
Sanjay Purohit
हल्दीराम पर आया दुनिया के बड़े रईस का दिल!
हल्दीराम में निवेश करने वाली विदेशी कंपनियों की संख्या बढ़ती जा रही है। सिंगापुर की टेमासेक, यूएई की आईएचसी और अमेरिका की अल्फा वेव ग्लोबल पहले ही मिलकर हल्दीराम में 10% से ज्यादा हिस्सेदारी खरीद चुकी हैं। अब फ्रांसीसी रईस बर्नार्ड आरनॉल्ट ने भी इसमें हिस्सेदारी खरीदी है।
103 views • 2025-12-19
...