प्रदेश के स्थापना दिवस पर राजधानी भोपाल में होगा सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को मंत्रालय में आयोजित बैठक में आगामी 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 3 hours ago
54
0
...

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को मंत्रालय में आयोजित बैठक में आगामी 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। प्रस्तावित कार्यक्रमों के अनुसार स्थापना दिवस कार्यक्रमों के अंतर्गत विभिन्न प्रस्तुतियां होंगी। भोपाल के लाल परेड मैदान में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन होगा। जनकल्याण, सुशासन और शौर्य के पर्याय सम्राट विक्रमादित्य के जीवन और योगदान से नागरिकों को महानाट्य के माध्यम से परिचित करवाने के लिए दक्ष कलाकार राजधानी आएंगे। उल्लेखनीय है कि इस वर्ष नई दिल्ली में भी सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन सफलतापूर्वक हुआ है, जिसे व्यापक प्रशंसा मिली। इसके साथ ही स्थापना दिवस पर प्रख्यात कलाकारों द्वारा सुगम संगीत कार्यक्रम एवं ड्रोन-शो का आयोजन होगा। ड्रोन-शो के लिए विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के माध्यम से आवश्यक तैयारियां प्रारंभ की गई हैं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अधिक से अधिक संख्या में युवाओं को कार्यक्रम से जोड़ने के निर्देश दिए।


मध्यप्रदेश स्थापना दिवस राजधानी से लेकर जिलों तक मनाया जाएगा


मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि राजधानी भोपाल सहित जिलों में होने वाले स्थापना दिवस कार्यक्रम के गरिमामय आयोजन के लिए आवश्यक तैयारी की जाए। नारी सशक्तिकरण के प्रतीक स्व-सहायता समूह की बहनों को भी आमंत्रित किया जाए। नागरिकों की व्यापक भागीदारी होना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने निर्देश दिए कि स्वास्थ्य सहित विभिन्न सेवा क्षेत्र में गतिविधियों का आयोजन किया जाए। प्रदेश के स्थापना दिवस का अवसर उल्लास और उमंग का अवसर है और इसमें हर व्यक्ति की सहभागिता होना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि शिक्षा विभाग के सहयोग से सामान्य ज्ञान और अन्य स्पर्धाएं आयोजित की जाएं। राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन की जानकारी और प्रमुख उपलब्धियां भी जन-जन पहुंचे। इसके लिए प्रदर्शनी भी आयोजित की जाए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी क्षेत्र, नवकरणीय ऊर्जा क्षेत्र, सुशासन और अन्य कई क्षेत्रों में नवाचार किए गए हैं। अनेक उपलब्धियां राज्य ने अर्जित की हैं। इन उपलब्धियां की जानकारी आम लोगों तक पहुंचना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि जिला पर्यटन परिषद को भी आयोजनों से जोड़ा जाए।


बैठक में बताया गया कि भोपाल के लाल परेड मैदान पर राज्य स्तरीय कार्यक्रम के साथ ही जिला मुख्यालय पर भी स्थापना दिवस के कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई है। जिला स्तर पर जिला उत्पादों का प्रदर्शन और उत्कृष्ट कार्यो पर आधारित प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। सभी शासकीय भवनों में एक नवंबर को प्रकाश सज्जा की जाएगी।


बैठक में मुख्य सचिव श्री अनुराग जैन, पुलिस महानिदेशक श्री कैलाश मकवाना, मुख्यमंत्री कार्यालय में अपर मुख्य सचिव श्री नीरज मंडलोई, प्रमुख सचिव पर्यटन श्री शिव शेखर शुक्ला, आयुक्त एवं सचिव जनसंपर्क डॉ. सुदाम खाड़े और अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Sanjay Purohit
MP में पेट्रोलियम खनिजों की अपार संभावनाए : मुख्यमंत्री मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि खनिज संसाधनों की प्रचुरता प्रदेश की समृद्धि का आधार बन रही है। क्रिटिकल मिनरल्स, रेयर अर्थ एलिंमेंट्स, हीरा और बहुमूल्य धातुओं के भंडार मिलने से प्रदेश खनन क्षेत्र में देश का सिरमौर बनने की राह पर तेजी से बढ़ रहा है।
0 views • Just now
Sanjay Purohit
MP में आज इन जिलों में पानी ही पानी! मानसून के 3 सिस्टम एक्टिव
मध्य प्रदेश में लगातार बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में तीन अलग-अलग सिस्टम सक्रिय हैं, जिनकी वजह से बारिश तेज और व्यापक हो रही है। शुक्रवार को श्योपुर, नीमच और मंदसौर में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी है।
27 views • 13 minutes ago
Sanjay Purohit
संत प्रेमानंद महाराज को किडनी देना चाहता है मुस्लिम युवक, कह दी बड़ी बात
श्रद्धा को समुदाय की परिधि में सीमित नहीं किया जा सकता। वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के एक वीडियो ने इटारसी के मुस्लिम युवक को उनका मुरीद बना दिया। अब आरिफ खान चिश्ती ने संत को अपनी किडनी दान करने की इच्छा जताई है। इस संबंध में प्रेमानंद महाराज को पत्र लिखा है।
22 views • 23 minutes ago
Sanjay Purohit
मंदसौर-नरसिंहपुर एसपी को हटाया, 9 IPS अफसरों को किया इधर से उधर
मध्य प्रदेश में गुरुवार देर रात बड़े पैमाने पर पुलिस विभाग में फेरबदल किया गया। मंदसौर और नरसिंहपुर के एसपी बदल दिए गए हैं। विनोद कुमार को मंदसौर का नया एसपी नियुक्त किया गया है, जबकि ऋषिकेश मीणा अब नरसिंहपुर के एसपी होंगे।
25 views • 32 minutes ago
Ramakant Shukla
83 हजार स्कूलों में 29 अगस्त को बनेगी शाला प्रबंधन समितियां, 2 साल का होगा कार्यकाल
प्रदेश के सभी शासकीय एवं अनुदान प्राप्त प्राथमिक, माध्यमिक तथा कक्षा 1 से 8 तक की संयुक्त माध्यमिक शालाओं में शाला प्रबंधन समितियों (SMC) का गठन 29 अगस्त 2025 को किया जाएगा। इस संबंध में राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा सभी जिलों के कलेक्टर्स को समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु विस्तृत निर्देश जारी किए गए हैं।
34 views • 1 hour ago
Richa Gupta
प्रदेश के स्थापना दिवस पर राजधानी भोपाल में होगा सम्राट विक्रमादित्य महानाट्य का मंचन : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरूवार को मंत्रालय में आयोजित बैठक में आगामी 1 नवंबर को मध्यप्रदेश स्थापना दिवस समारोह की तैयारियों की जानकारी प्राप्त की।
54 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
MP के 24 जिलों में आज और कल बारिश की संभावना, उज्जैन और ग्वालियर में बरसेंगे बादल
मध्यप्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में इस समय छह अलग-अलग मौसम प्रणालियां सक्रिय हैं। साथ ही, मानसून द्रोणिका प्रदेश से होकर गुजर रही है। इसके प्रभाव से कई जिलों में रुक-रुककर बारिश का सिलसिला बना हुआ है। शुक्रवार और शनिवार को ग्वालियर, चंबल, रीवा, शहडोल और उज्जैन संभाग के कई जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश हो सकती है। वहीं, प्रदेश के अन्य हिस्सों में बादल छंटने की संभावना है, लेकिन बीच-बीच में हल्की फुहारें पड़ सकती हैं।
24 views • 4 hours ago
Ramakant Shukla
केंद्रीय मंत्री गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव करेंगे प्रदेश के सबसे बड़े फ्लाईओवर का लोकार्पण
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 23 अगस्त, शनिवार को जबलपुर में प्रदेश के सबसे बड़े और अत्याधुनिक फ्लाईओवर का लोकार्पण करेंगे। यह आधारभूत संरचना परियोजना के उद्घाटन के साथ जबलपुर शहर को एक नए यातायात स्वरूप और महानगरीय पहचान देने वाला ऐतिहासिक क्षण होगा। मदनमहल से दमोह नाका तक निर्मित यह भव्य फ्लाईओवर आधुनिक शहरी यातायात व्यवस्था और विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा।
41 views • 16 hours ago
Ramakant Shukla
हरित ऊर्जा के लिए प्रतिबद्ध बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के लिए मध्यप्रदेश बन रहा है आकर्षण का केन्द्र - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि मध्यप्रदेश नवकरणीय ऊर्जा के प्रमुख केन्द्र के रूप में उभर रहा है। हरित ऊर्जा के लिए प्रतिबद्ध बहुराष्ट्रीय कम्पनियों के लिए मध्यप्रदेश आकर्षण का केन्द्र बन रहा है। बहुराष्ट्रीय कम्पनियां यहां अपनी निर्माण इकाइयां स्थापित करने की इच्छुक हैं। उद्योगों के साथ कृषकों और जनसामान्य को सौर ऊर्जा व अन्य वैकल्पिक स्त्रोतों से किफायती दर पर विद्युत उपलब्ध कराने की दिशा में हो रहे शोध और नवाचारों को राज्य सरकार हरसंभव सहयोग और प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।
28 views • 16 hours ago
Ramakant Shukla
किसानों के कल्याण और पूरी अर्थव्यवस्था को लाभान्वित करने के लिए निरंतर बढ़ता रहे सिंचाई क्षेत्र - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि किसानों की समृद्धि के साथ प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सकारात्मक परिवर्तन के लिए सिंचाई क्षेत्र का निरंतर विस्तार आवश्यक है। इसके लिए जल संसाधन विभाग और सभी संबंधित एजेंसियां तेजी से कार्य करें। वर्तमान में शासकीय स्रोतों से प्रदेश में सिंचाई प्रतिशत 52 लाख हेक्टेयर से अधिक हो चुका है। इसे शीघ्र ही दोगुना करने का लक्ष्य ध्यान में रखकर कार्य किया जाए जिससे आने वाले 3 वर्ष में प्रदेश में 100 लाख हेक्टेयर में सिंचाई क्षेत्र का विस्तार हो जाए।
27 views • 17 hours ago
...