MP निकाय चुनाव में बड़ा बदलाव: अब जनता सीधे चुनेगी नगर अध्यक्ष
मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अब नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता द्वारा किया जाएगा।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 16 hours ago
89
0
...

मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अब नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता द्वारा किया जाएगा। यह फैसला मध्यप्रदेश की मोहन यादव सरकार ने लिया है, जिसके तहत कमलनाथ सरकार के अप्रत्यक्ष चुनाव प्रणाली के निर्णय को अध्यादेश के जरिए पलटा जाएगा।


पार्षदों की खरीद-फरोख्त और धनबल के दुरुपयोग को रोकने की कोशिश

पहले, 2018 में कांग्रेस की कमलनाथ सरकार ने नगर पालिका और नगर परिषद अध्यक्षों के चुनाव को अप्रत्यक्ष प्रणाली यानी पार्षदों के जरिए कराने का फैसला किया था। लेकिन अब मौजूदा सरकार ने इसे बदलते हुए प्रत्यक्ष प्रणाली लागू करने का निर्णय लिया है। इसका मकसद पार्षदों की खरीद-फरोख्त और धनबल के दुरुपयोग को रोकना है। साथ ही, सरकार ने अध्यक्षों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव से संबंधित नियमों में भी बदलाव किया है।


अध्यक्ष के खिलाफ 4 साल से पहले अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकेगा

अब नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्षों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाने की न्यूनतम अवधि को 3 साल से बढ़ाकर साढ़े 4 साल कर दिया गया है। इसका मतलब है कि अध्यक्ष के खिलाफ 4 साल से पहले अविश्वास प्रस्ताव नहीं लाया जा सकेगा। यह बदलाव 2014 के बाद एक बार फिर जनता को अपने अध्यक्ष को सीधे चुनने का अधिकार देगा। इस कदम से नगरीय निकायों में पारदर्शिता और लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ने की उम्मीद है।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

Madhya Pradesh

See all →
Richa Gupta
MP में दो चरणों में होगी जनगणना: सरकार ने शुरू की तैयारी
मध्य प्रदेश सरकार ने 2027 में होने वाली जनगणना की तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसके लिए एक हाईपावर स्टेट लेवल कमेटी का गठन किया गया है, जिसके अध्यक्ष मुख्य सचिव होंगे।
84 views • 11 hours ago
Richa Gupta
MP निकाय चुनाव में बड़ा बदलाव: अब जनता सीधे चुनेगी नगर अध्यक्ष
मध्यप्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। अब नगर पालिका और नगर परिषद के अध्यक्ष का चुनाव सीधे जनता द्वारा किया जाएगा।
89 views • 16 hours ago
Richa Gupta
गणेश चतुर्थी और नवरात्रि के आयोजन में स्वदेशी सामान को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गणेश चतुर्थी पर्व पर संपूर्ण प्रदेश में अवकाश रहेगा। उन्होंने राज्य शासन द्वारा निर्धारित अवकाश व्यवस्था की समीक्षा के लिए समिति गठित करने के निर्देश भी दिए।
73 views • 17 hours ago
Richa Gupta
अनूपपुर के किसानों ने टमाटर उत्पादन में रचा इतिहास, बढ़ा प्रदेश का गौरव
मध्यप्रदेश देश में सब्जी उत्पादन की दृष्टि से तीसरा सबसे बड़ा राज्य है। प्रदेश में किसानों द्वारा 12 लाख 85 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में सब्जियों का उत्पादन किया जा रहा है।
86 views • 17 hours ago
Richa Gupta
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को दीं गणेश उत्सव की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने श्री गणेश चतुर्थी पर्व पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भगवान श्री सिद्धि विनायक से प्रदेश के नागरिकों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की प्रार्थना की है।
75 views • 18 hours ago
Ramakant Shukla
एमपी में आज हल्की बारिश, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी
मध्यप्रदेश में इन दिनों मानसून टर्फ और साइक्लोनिक सर्कुलेशन का असर बना हुआ है, जिसके चलते राज्य के कई हिस्सों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है। बुधवार, 27 अगस्त को प्रदेश के अधिकांश इलाकों में हल्की बारिश या बूंदाबांदी की संभावना जताई गई है। हालांकि, आज किसी भी जिले में मौसम विभाग ने कोई विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है।
111 views • 18 hours ago
Ramakant Shukla
प्रदेश के साथ देश की विद्युत आवश्यकताओं की पूर्ति कर रहा है मध्यप्रदेश - मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वर्तमान युग में विद्युत (ऊर्जा) का महत्व वायु और जल के समान है। गर्व का विषय है कि हम उद्योगों और किसानों सहित सभी प्रदेशवासियों की बिजली की मांग के साथ देश की बिजली की जरूरत को भी पूरा कर रहे हैं। देश की राजधानी दिल्ली की मेट्रो ट्रेन मध्यप्रदेश की बिजली से चल रही है। अब इस तरह की योजना बनाई जा रही है कि वर्ष 2047 तक बिजली की कोई कमी नहीं होगी, प्रदेश ऊर्जा क्षेत्र में सरप्लस रहेगा।
42 views • 2025-08-26
Ramakant Shukla
उज्जैन से इंदौर और पीथमपुर तक दौड़ेगी मेट्रो, कैबिनेट बैठक में DPR को मिली मंजूरी
भोपाल और इंदौर के बाद अब उज्जैन में भी मेट्रो रेल सेवा की शुरुआत की जाएगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की अध्यक्षता में मंगलवार को मंत्रालय में आयोजित कैबिनेट बैठक में उज्जैन-इंदौर-पीथमपुर मेट्रो कॉरिडोर के लिए डीपीआर (डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट) तैयार करने हेतु परामर्श शुल्क की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई।
48 views • 2025-08-26
Ramakant Shukla
गणेश चतुर्थी और नवरात्रि के आयोजन में स्वदेशी सामान को किया जाए प्रोत्साहित - मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि गणेश चतुर्थी पर्व पर संपूर्ण प्रदेश में अवकाश रहेगा। उन्होंने राज्य शासन द्वारा निर्धारित अवकाश व्यवस्था की समीक्षा के लिए समिति गठित करने के निर्देश भी दिए। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बताया नगरीय निकायों के आगामी आम निर्वाचन, 2027 में अध्यक्ष पद का निर्वाचन प्रत्यक्ष प्रणाली से सीधे मतदाताओं के द्वारा कराया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव मंगलवार को मंत्रि-परिषद के पहले मंत्रीगण को संबोधित कर रहे थे।
42 views • 2025-08-26
Durgesh Vishwakarma
जीतू पटवारी के बयान पर बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का तीखा हमला, बोले - महिलाओं को शराबी कहना शर्मनाक
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष खंडेलवाल ने आरोप लगाया कि जीतू पटवारी ने प्रदेश की मातृशक्ति को "शराबी" कहकर न केवल महिलाओं का अपमान किया है, बल्कि भारतीय संस्कृति और आस्था का भी अपमान किया है।
45 views • 2025-08-26
...