नो पीयूसी, नो फ्यूल: दिल्ली में आज से बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
दिल्ली में आज से “No PUC, No Fuel” नियम लागू हो गया है। अब बिना वैध PUC सर्टिफिकेट के पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सरकार ने सख्ती बढ़ाई है।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 10 hours ago
87
0
...

दिल्ली सरकार राष्ट्रीय राजधानी में एक तेज मल्टी-प्रॉन्ग अभियान के तहत 18 दिसंबर से “नो पीयूसी, नो फ्यूल” नियम को सख्ती से लागू करेगी। पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा ने बुधवार को एजेंसियों, पेट्रोल पंप संचालकों और पुलिस को सख्त निर्देश दिए कि पहले दिन से ही नियमों का कड़ाई से पालन कराया जाए।


एनफोर्समेंट प्लान के तहत दिल्ली के सभी पेट्रोल पंपों पर बिना वैध पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट (पीयूसीसी) वाले वाहनों को ईंधन नहीं दिया जाएगा। इसके साथ ही दिल्ली के बाहर पंजीकृत नॉन-बीएस-6 वाहनों को शहर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी।


अधिकारियों ने बताया कि बॉर्डर पॉइंट्स समेत 126 चेकपॉइंट्स पर 580 पुलिसकर्मी तैनात किए जाएंगे। इनकी मदद के लिए 37 विशेष वैन भी लगाई जाएंगी। ट्रांसपोर्ट विभाग की एनफोर्समेंट टीमें भी पेट्रोल पंपों और शहर के मुख्य प्रवेश मार्गों पर मौजूद रहेंगी। पेट्रोल पंप डीलरों और वरिष्ठ ट्रैफिक पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की अध्यक्षता करते हुए मंत्री सिरसा ने कहा कि सरकार चार स्तरों पर प्रदूषण से लड़ रही है, वाहनों से होने वाला प्रदूषण, धूल, औद्योगिक प्रदूषण और ठोस कचरा।


उन्होंने ईंधन डीलरों को चेतावनी दी कि बिना पीयूसीसी वाले वाहनों को पेट्रोल या डीजल देने पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि एएनपीआर कैमरे, फ्यूल स्टेशनों पर वॉयस अलर्ट और पुलिस का सहयोग नियमों के पालन में मदद करेगा। मंत्री ने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि अधिकारी या पंप स्टाफ से बहस या झगड़ा न करें। उन्होंने कहा, “दिल्ली की हवा को साफ रखना हम सबकी जिम्मेदारी है। अपने बच्चों और भविष्य के लिए हर नागरिक यह सुनिश्चित करे कि उनके वाहन का पीयूसी सर्टिफिकेट अपडेट हो।”


इसके अलावा सरकार गूगल मैप्स के साथ मिलकर एक इंटीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम बनाने पर विचार कर रही है। इसके तहत कम से कम 100 ट्रैफिक हॉटस्पॉट चिन्हित किए जाएंगे। कारपूलिंग को बढ़ावा देने के लिए एक ऐप लाने पर भी विचार किया जा रहा है। इस बीच लोक निर्माण विभाग ने थर्ड पार्टी एजेंसी के जरिए स्थायी गड्ढा निगरानी प्रणाली शुरू की है, ताकि 72 घंटे के भीतर मरम्मत हो सके। एक अन्य स्वतंत्र एजेंसी पूरे साल प्रदूषण नियंत्रण उपायों की निगरानी करेगी।


ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
अब नहीं डालना पड़ेगा UPI PIN! अमेजन पे ने लॉन्च किया नए फीचर
अगर आप अमेजन पे का इस्तेमाल करते हैं तो अब UPI पेमेंट पहले से ज्यादा आसान और सुरक्षित होने वाले हैं। अमेजन पे ने भारत में UPI ट्रांजैक्शन के लिए बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन सपोर्ट शुरू कर दिया है। इस नए फीचर के तहत यूजर्स अब UPI PIN डाले बिना फिंगरप्रिंट या फेस रिकॉग्निशन के जरिए पेमेंट कर सकेंगे।
31 views • 7 hours ago
Sanjay Purohit
हमारी विविधता ही हमारी संस्कृति का मजबूत आधार- PM मोदी
PM मोदी ने मस्कट में भारतीय समुदाय को संबोधित करते हुए कहा, "हमारे लिए हर दिन एक नया रंग लेकर आता है, हर मौसम एक नया उत्सव बन जाता है, हर परंपरा एक नई सोच के साथ आती है और यही कारण है कि हम भारतीय कहीं भी जाए, कहीं भी रहें, हम विविधता का सम्मान करते हैं."
33 views • 8 hours ago
Richa Gupta
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और पीएम मोदी ने मशहूर मूर्तिकार राम सुतार के निधन पर जताया शोक
प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार के निधन पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने कला जगत में उनके अमूल्य योगदान को याद किया।
87 views • 8 hours ago
Sanjay Purohit
देर रात भूकंप के झटकों से हिली भारत की धरती
देर रात लद्दाख के लेह में भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। NCS ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि यह भूकंप रात 11:25 बजे आया।
134 views • 9 hours ago
Richa Gupta
नो पीयूसी, नो फ्यूल: दिल्ली में आज से बिना PUC के नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
दिल्ली में आज से “No PUC, No Fuel” नियम लागू हो गया है। अब बिना वैध PUC सर्टिफिकेट के पेट्रोल-डीजल नहीं दिया जाएगा। वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सरकार ने सख्ती बढ़ाई है।
87 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
जेद्दा से भारत आ रहे एयर इंडिया एक्सप्रेस विमान को एहतियात के तौर पर कोचीन हवाई अड्डे पर उतारा गया
सऊदी अरब के जेद्दा से 160 यात्रियों को लेकर भारत के केरल स्थित कोझिकोड जा रहे विमान को टायर में खराबी आने के कारण ‘एहतियात के तौर पर' यहां कोचीन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतार लिया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
36 views • 10 hours ago
Sanjay Purohit
लोकसभा में पास हुआ ‘जी राम जी बिल'
संसद के शीतकालीन सत्र के दौरान लोकसभा में बहुचर्चित ‘जी राम जी बिल’ पारित कर दिया गया। सरकार की ओर से पेश इस विधेयक को ग्रामीण रोजगार और आजीविका व्यवस्था को नए सिरे से सुदृढ़ करने की दिशा में अहम कदम बताया गया है।
96 views • 10 hours ago
Richa Gupta
विश्व प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार अब नहीं रहे, भारतीय कला ने खोया एक सितारा
प्रसिद्ध मूर्तिकार और दुनिया की सबसे ऊंची मूर्ति के निर्माता राम वनजी सुतार का 100 वर्ष की आयु में निधन। उनके योगदान को कला और मूर्तिकला जगत हमेशा याद रखेगा।
92 views • 10 hours ago
Ramakant Shukla
संसद में आधी रात G राम G पर बवाल, जानिए सांसद अनुराग ठाकुर ने क्या कहा?
लोकसभा में मनरेगा से जुड़े बिल पर देर रात तक चर्चा के दौरान भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा।
90 views • 12 hours ago
Richa Gupta
कोहरे का कहर: दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए जारी की एडवाइजरी, कई उड़ानें प्रभावित
घने कोहरे के चलते दिल्ली एयरपोर्ट ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। खराब दृश्यता के कारण कई उड़ानें प्रभावित हुई हैं, यात्रियों को समय से पहले एयरपोर्ट पहुंचने की सलाह दी गई है।
91 views • 13 hours ago
...