संसदीय मैत्री समूह बनाने पर विचार कर रही है सरकार
भारत सरकार अलग-अलग देशों की संसदों से संपर्क और संवाद के लिए संसदीय मैत्री समूह (पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स) बनाने का विचार कर रही है। पहलगाम आतंकी हमले और पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद दुनियाभर में भेजे गए अलग-अलग पार्टी के प्रतिनिधिमंडलों की सफलता के बाद संसदीय मैत्री समूह बनाने पर सोचा गया है।
Img Banner
profile
Sanjay Purohit
Created AT: 4 hours ago
9
0
...

भारत सरकार अलग-अलग देशों की संसदों से संपर्क और संवाद के लिए संसदीय मैत्री समूह (पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स) बनाने का विचार कर रही है। पहलगाम आतंकी हमले और पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद दुनियाभर में भेजे गए अलग-अलग पार्टी के प्रतिनिधिमंडलों की सफलता के बाद संसदीय मैत्री समूह बनाने पर सोचा गया है। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने इसकी जानकारी दी।

मुंबई में संसद और राज्य/संघ शासित प्रदेशों के विधानमंडलों की प्राक्कलन समितियों (एस्टिमेट्स कमिटीज) के राष्ट्रीय सम्मेलन में पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने कहा कि कई देशों में ऐसे संसदीय समूह होते हैं और वे हमें भी ऐसे ग्रुप बनाने के लिए लगातार कह रहे हैं। अब हम इस पर काम कर रहे हैं। संसदीय मैत्री समूहों को लेकर आने वाले संसद सत्र में सभी दलों के साथ चर्चा भी की जाएगी। संसदीय मैत्री समूह संसदीय कूटनीति को मजबूत करने से लेकर विभिन्न मुद्दों पर बेहतर सहयोग के लिए काम करते हैं।

यात्राओं के दौरान भी सामने आया विचार

अलग-अलग पार्टी के सदस्य वाले इन मैत्री समूहों का विचार उन प्रतिनिधिमंडलों की यात्राओं के दौरान भी सामने आया है, जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ को लेकर दुनियाभर में अलग-अलग 33 देशों में गए थे। सात प्रतिनिधिमंडल में विपक्षी दल के नेता भी थे, जिनमें कांग्रेस नेता शशि थरूर, एनसीपी नेता सुप्रिया सुले, डीएमके नेता कनिमोझी करुणानिधि भी शामिल थी।

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Sanjay Purohit
क्या मध्य पूर्व बन रहा है चौथे विश्व युद्ध का विस्फोटक केंद्र?
मध्य पूर्व एक बार फिर वैश्विक अस्थिरता का केंद्र बन गया है। तेल, धर्म, और अंतरराष्ट्रीय गठबंधनों की टकराहट ने इस क्षेत्र को बारूद के ढेर पर लाकर खड़ा कर दिया है। इस्राइल-गाज़ा संघर्ष, ईरान-अमेरिका तनाव और हालिया परमाणु ठिकानों पर हमलों ने हालात को युद्ध के मुहाने तक पहुंचा दिया है।
13 views • 1 hour ago
Durgesh Vishwakarma
त्रिपुरा बना देश का तीसरा पूर्ण साक्षर राज्य, मिजोरम और गोवा के बाद हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि
मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा ने इस उपलब्धि पर गर्व जताते हुए कहा,"1961 में त्रिपुरा की साक्षरता दर केवल 20.24% थी, लेकिन आज यह बढ़कर 95.6% तक पहुंच गई है।
8 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
भारत ने आतंकवाद के खिलाफ एक सख्त नीति अपनाई है - PM मोदी की पाक को दो टूक
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को एक बार फिर पाकिस्तान और आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख दिखाया। दिल्ली में आयोजित श्री नारायण गुरु और महात्मा गांधी के ऐतिहासिक संवाद की शताब्दी समारोह में पीएम मोदी ने कहा कि भारत ने हाल ही में अपनी ताकत दुनिया को दिखा दी है।
12 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
कल लॉन्च होगा एक्सिओम-4 मिशन, अब तक 6 बार टल चुका
भारतीय अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला के अंतरिक्ष मिशन एक्सिओम-4 की नई तारीख आ गई है। अब यह मिशन 25 जून को भारतीय समयानुसार दोपहर 12.01 बजे अंतरिक्ष की ओर रवाना होगा। 26 जून को शाम 4.30 बजे अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन पहुंचेगा।
14 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
इंडिगो ने मिडिल ईस्ट में फिर से उड़ानें शुरू करने का किया ऐलान
ईरान और इजरायल के बीच तनाव जारी है। वहीं, कतर ने अपना एयरस्पेस को एक बार फिर से खोल दिया है। इसी बीच इंडिगो एयरलाइंस ने अस्थायी निलंबन के बाद मिडिल ईस्ट के लिए सावधानीपूर्वक उड़ान संचालन को फिर से शुरू कर दिया है। सोमवार को ईरान ने कतर की राजधानी दोहा में स्थित एयरबेस पर मिसाइल से हमला किया था। इसके बाद एहतियातन कतर ने अपना एयरस्पेस अस्थाई रूप बंद कर दिया था।
11 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
संसदीय मैत्री समूह बनाने पर विचार कर रही है सरकार
भारत सरकार अलग-अलग देशों की संसदों से संपर्क और संवाद के लिए संसदीय मैत्री समूह (पार्लियामेंट्री फ्रेंडशिप ग्रुप्स) बनाने का विचार कर रही है। पहलगाम आतंकी हमले और पाकिस्तान के खिलाफ ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद दुनियाभर में भेजे गए अलग-अलग पार्टी के प्रतिनिधिमंडलों की सफलता के बाद संसदीय मैत्री समूह बनाने पर सोचा गया है।
9 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
सुप्रीम कोर्ट ने साइबर क्राइम पर तमिलनाडु के कानून को सराहा
सुप्रीम कोर्ट ने साइबर अपराधों से निपटने के लिए तमिलनाडु सरकार द्वारा निवारक निरोध कानूनों के उपयोग की सराहना की है। अदालत ने माना कि सामान्य आपराधिक कानून साइबर अपराधियों के खिलाफ प्रभावी नहीं हो पा रहे हैं।
11 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
ईरान-इजराइल युद्धविराम से सोना हुआ धड़ाम
सोने की कीमत में आज भारी गिरावट आई है। ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर से सोना 3,000 रुपये से ज्यादा गिर गया। सोने के साथ-साथ चांदी की कीमत में भी गिरावट आई है।
11 views • 4 hours ago
Sanjay Purohit
क्या गुजरात में कांग्रेस की जमीन हथिया लेगी आप?
गुजरात उपचुनावों में आम आदमी पार्टी ने विसावदर में बड़ी जीत हासिल करके चौंका दिया है। राज्य में अपनी शक्ति बढ़ाने में जुटे कांग्रेस को गहरी निराशा हाथ लगी है। नतीजों के बाद चर्चा छिड़ी है कि दिल्ली गंवाने के बाद भी केजरीवाल की आप कैसे मजबूत होकर उभरी?
15 views • 5 hours ago
Sanjay Purohit
डोनाल्ड ट्रंप के एक दावे से कच्चा तेल टूटा
कच्चे तेल की कीमत में आज काफी गिरावट आई है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान और इजरायल के बीच सीजफायर की घोषणा की है। इससे पहले कच्चा तेल पांच महीने के टॉप पर पहुंच गया था जिससे भारत समेत पूरी दुनिया में महंगाई बढ़ने का खतरा पैदा हो गया था।
11 views • 5 hours ago
...