प्रधानमंत्री मोदी ने फौजा सिंह के निधन पर जताया शोक, उन्हें प्रेरणास्रोत एथलीट बताया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 114 वर्षीय दिग्गज मैराथन धावक फौजा सिंह के निधन पर शोक व्यक्त किया और उन्हें एक प्रेरणास्रोत एथलीट बताया। पढ़ें पूरी खबर।
Img Banner
profile
Richa Gupta
Created AT: 15 जुलाई 2025
97
0
...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को सबसे उम्रदराज मैराथन धावक फौजा सिंह के निधन पर दुख जताया। पीएम मोदी ने कहा कि मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दुनिया भर में उनके अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “फौजा सिंह एक असाधारण व्यक्ति थे। उन्होंने अपने खास व्यक्तित्व और फिटनेस जैसे महत्वपूर्ण विषय को लेकर भारत के युवाओं को प्रेरित किया। वे अद्भुत दृढ़ संकल्प वाले एक उत्कृष्ट एथलीट थे। उनके निधन से बहुत दुख हुआ। मेरी संवेदनाएं उनके परिवार और दुनियाभर में मौजूद उनके अनगिनत प्रशंसकों के साथ हैं।”


राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने फौजा सिंह के निधन पर दुख जताया


विश्व प्रसिद्ध एथलीट और सबसे उम्रदराज मैराथन धावक फौजा सिंह का सड़क हादसे में निधन हो गया। 114 वर्षीय फौजा सिंह सोमवार सुबह सैर पर गए थे, तभी एक तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया।


हादसे की सूचना मिलते ही जालंधर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है


गंभीर रूप से घायल फौजा सिंह को तुरंत जालंधर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही जालंधर पुलिस ने जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और फरार चालक की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की।


फौजा सिंह का जन्म 1 अप्रैल 1911 को पंजाब के जालंधर स्थित ब्यास पिंड में हुआ था


फौजा सिंह का जन्म 1 अप्रैल 1911 को पंजाब के जालंधर स्थित ब्यास पिंड में हुआ था। चार भाई-बहनों में सबसे छोटे फौजा बचपन में शारीरिक रूप से कमजोर थे और पांच साल की उम्र तक चल नहीं पाते थे। लेकिन उन्होंने असाधारण इच्छाशक्ति से इस कमी को अपनी ताकत बनाया। बचपन से ही दौड़ने का शौक रखने वाले फौजा पर 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन ने गहरा प्रभाव डाला।


फौजा सिंह दुनिया के पहले 100 वर्षीय मैराथन धावक बने, जिसने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई


1992 में पत्नी के निधन के बाद फौजा बेटे के पास लंदन चले गए। वहां उन्होंने अपने दौड़ने के जुनून को फिर से जीवंत किया। नियमित अभ्यास और अटूट समर्पण के बल पर उन्होंने 100 वर्ष की आयु में साल 2011 में टोरंटो मैराथन को 8 घंटे, 11 मिनट और 6 सेकंड में पूरा कर विश्व रिकॉर्ड बनाया। वह दुनिया के पहले 100 वर्षीय मैराथन धावक बने, जिसने उन्हें वैश्विक पहचान दिलाई।


फौजा सिंह की विरासत नशा मुक्त पंजाब के लिए प्रेरणा बनी रहेगी


पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने फौजा सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “महान मैराथन धावक और दृढ़ता के प्रतीक सरदार फौजा सिंह के निधन से अत्यंत दुखी हूं। 114 वर्ष की आयु में वे अद्वितीय उत्साह के साथ ‘नशा मुक्त – रंगला पंजाब’ मार्च में मेरे साथ शामिल हुए। उनकी विरासत नशा मुक्त पंजाब के लिए प्रेरणा बनी रहेगी।”

ये भी पढ़ें
सीएम की घोषणा,कटंगी और पौड़ी बनेगी तहसील,लाड़ली बहना योजना सम्मेलन में शामिल हुए सीएम
...

National

See all →
Richa Gupta
असम: डिब्रूगढ़ में मिला हाइड्रोकार्बन, मुख्यमंत्री सरमा ने कहा गौरवपूर्ण क्षण
असम के डिब्रूगढ़ जिले में ‘नामरूप बोरहाट‑1’ कुएं से हाइड्रोकार्बन की खोज, CM हिमंत बिस्वा सरमा ने इसे ऊर्जा सुरक्षा में मील का पत्थर बताया है।
46 views • 2 hours ago
Ramakant Shukla
PM धन-धान्य कृषि योजना के लिए 24 हजार करोड़ और ग्रीन एनर्जी पर 27 हजार करोड़ खर्च करेगी सरकार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट बैठक में कृषि और ऊर्जा क्षेत्र से जुड़े तीन बड़े फैसलों को मंजूरी दी गई। इन फैसलों का उद्देश्य देश के कृषि जिलों का समग्र विकास और रिन्यूएबल एनर्जी क्षेत्र में बड़े स्तर पर निवेश को बढ़ावा देना है।
55 views • 2 hours ago
Sanjay Purohit
ट्रंप के बाद NATO चीफ की धमकी, रूसी तेल खरीदने के लिए भारत को सजा देने की तैयारी में अमेरिका
यूक्रेन में युद्ध शुरू होने के बाद ही पश्चिमी देशों ने रूस को व्यापारिक प्रतिबंधों में बांध दिया था। जिसके बाद भारत और चीन, रूस के सबसे बड़े तेल खरीददार बन गए। 2023 में, इन दोनों देशों ने रूस से समुद्री मार्ग से आने वाले क्रूड ऑयल के लगभग 85-90% हिस्से का आयात किया।
53 views • 3 hours ago
Sanjay Purohit
क्या भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को मिलेगी माफी?
भारतीय विदेश मंत्रालय के सूत्रों ने सोमवार को बताया कि यमन की जेल में बंद भारतीय नर्स निमिषा प्रिया को दी जाने वाले फांसी की सजा फिलहाल टाल दी गई है। उनकी मौत की सजा पर 16 जून को अमल किया जाना था।
54 views • 3 hours ago
Ramakant Shukla
TRE-4 की परीक्षा जल्द, शिक्षक भर्ती में केवल बिहार की महिलाओं को मिलेगा 35% आरक्षण- CM नीतीश कुमार
बिहार सरकार जल्द ही शिक्षकों की बड़ी भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य की महिलाओं को 35% आरक्षण का लाभ मिलेगा, लेकिन यह आरक्षण केवल बिहार की निवासी महिलाओं को ही दिया जाएगा।
59 views • 4 hours ago
Richa Gupta
अमरनाथ यात्रा जारी, 2.34 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
अमरनाथ यात्रा शांतिपूर्वक जारी, अब तक 2.34 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा बर्फानी के दर्शन किए। सुरक्षा व व्यवस्थाओं की समीक्षा भी जारी है।
61 views • 5 hours ago
Durgesh Vishwakarma
देश को शुभांशु शुक्ला की उपलब्धियों पर गर्व है- राजनाथ सिंह
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला की अंतरिक्ष से वापसी को बताया गर्व का क्षण। AXIOM-4 मिशन में भारत की भागीदारी देश की अंतरिक्ष महत्वाकांक्षाओं की नई उड़ान।
18 views • 6 hours ago
Durgesh Vishwakarma
21 जुलाई से शुरू होगा संसद का मानसून सत्र, मोदी सरकार पेश करेगी 8 अहम विधेयक
21 जुलाई से शुरू हो रहा संसद का मानसून सत्र 2025, सरकार ला रही है 8 नए बिल। खेल संगठनों में सुशासन, डोपिंग नियंत्रण, IIM संशोधन, माइनिंग और टैक्स सुधार जैसे अहम मुद्दों पर बदलाव प्रस्तावित। जानिए पूरी लिस्ट।
19 views • 6 hours ago
Richa Gupta
दिल्ली के स्कूलों और कॉलेजों को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, जांच शुरू
16 जुलाई को एक बार फिर से दिल्ली के दो स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। आज वसंत वैली और द्वारका के सेंट थॉमस स्कूल में मेल भेजा गया है।
49 views • 6 hours ago
Richa Gupta
मानसून सत्र 2025: मोदी सरकार पेश करेगी आठ नए विधेयक
21 जुलाई से शुरू हो रहे मानसून सत्र में मोदी सरकार आठ प्रमुख विधेयक पेश करेगी, जिसमें खेल, टैक्स, मणिपुर GST और अन्य शामिल हैं।
46 views • 6 hours ago
...