Jaipur: लोकसभा चुनाव की आचार संहिता लगने (Rajasthan News) के बाद बाड़मेर जिला प्रशासन व पुलिस सतर्क हो गई है। सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए जिला स्तर पर मीडिया सेल बना दी गई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म की हर एक्टिविटी पर कड़ी निगरानी होगी। इसके लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए है।
सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए टीम का गठन
एसपी नरेंद्र सिंह मीना के मुताबिक लोकसभा चुनाव 2024 (Rajasthan News) की आचार संहिता लागू होने के बाद सोशल मीडिया पर फेक, विवादित पोस्ट, आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन रोकने के लिए मीडिया प्रकोष्ठ बनाया गया है। जिला स्तर पर एएसपी जसाराम के सुपरविजन में गठित सोशल मीडिया सेल की ओर से फेसबुक, व्हाट्सएप, टि्वटर, यूट्यूब, इस्टाग्राम समेत अन्य प्लेटफॉर्म पर कड़ी निगरापनी रखी जा रही है। साथ ही किसी भी तरह का उल्लंघन होने पर सख्ती से कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी तरह से सामाजिक सद्भाव बिगाड़ने, शांति व कानून व्यवस्था प्रभावित होने व चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन को लेकर यदि कोई टिप्पणी करेगा तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी।यह हैं हेल्प लाइन नंबर
पुलिस कंट्रोल रूम :- 02982-22182वॉट्सऐप हेल्प लाइन : 9530438100
चुनाव संबंधी किसी भी सहायता के लिए निर्वाचन आयोग की हेल्पलाइन :- 1950