Jaipur: लोकसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान (Rajasthan News) के साथ ही चुनाव की उल्टी गिनती भी शुरू हो गई हैं। प्रशासन भी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए तैयारी में जुट गया हैं। आपको बता दें कि भरतपुर में आर्म्स लाइसेंस धारकों को अपने हथियार जमा कराये जाने को लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए है। जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. अमित यादव ने बताया कि, इसी क्रम में जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित कर आर्म्स लाइसेंस धारकों को 20 मार्च 2024 तक अति आवश्यक रूप से अपने हथियार और कारतूस को जमा करवाना होगा। जो इस आदेश की अवहेलना करेगा उसके खिलाफ क़ानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।
लोकसभा चुनावों की तारीखों के ऐलान के साथ ही चुनाव की उल्टी गिनती भी शुरू हो गई हैं। प्रशासन भी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और भयमुक्त वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए तैयारी में जुट गया हैं।