दादिया थाना क्षेत्र के बेरी गांव में शादी करवाने के नाम पर दो युवकों से 5.35 लाख रुपए की ठगी कर ली है। पीड़ित दो भाइयों ने आरोप लगाया है कि गिरोह के सदस्यों ने राजपूत लड़कियां बताकर मुस्लिम लड़कियों से उनकी शादी करवा दी और पैसे ऐंठ लिए। आरोपी अब पैसे मांगने पर पीड़ितों को दहेज के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दे रहे हैं। पुुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस को दी गई रिपोर्ट में पीड़ित गणेश सिंह निवासी बेरी ने बताया कि दो महीने पहले बेरी के रहने वाले उनके जानकर तेजपाल व उसकी पत्नी कविता व अन्य आरोपी उनके घर आए।
आरोपियों ने गणेश सिंह व हेम सिंह से कहा कि वे दोनों की शादी पाटन निवासी उनके रिश्तेदार राजवीर के यहां करवा देंगे। आरोपी राजवीर सिंह ने कहा कि दोनों लड़कियां उसके मामा की बेटियां हैं, जिनका पालन-पोषण मैंने ही किया है और वो ही इनकी शादी करेगा। राजवीर सिंह ने लड़कियों के नाम गौरी कंवर व नेहा कंवर बताया।
दादिया थाना क्षेत्र के बेरी गांव में शादी करवाने के नाम पर दो युवकों से 5.35 लाख रुपए की ठगी कर ली है। पीड़ित दो भाइयों ने आरोप लगाया है कि गिरोह के सदस्यों ने राजपूत लड़कियां बताकर मुस्लिम लड़कियों से उनकी शादी करवा दी और पैसे ऐंठ लिए।