Jaipur: राजस्थान में आने वाले दिनों में फिर से मौसम (Rajasthan Weather Update) बदल सकता है। अगले सात दिनों में राज्य में दो अलग-अलग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहे हैं। पहला सिस्टम 26 और 27 फरवरी को एक्टिव होने वाला है। इसमें 15 जिलों में बारिश हो सकती है। वहीं, दूसरा सिस्टम 1 और 2 मार्च को एक्टिव होगा। इसमें बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है।भारतीय मौसम केंद्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया- राजस्थान में आने वाले वक्त में दो वेदर सिस्टम एक्टिव होंगे। जो पहला सिस्टम एक्टिव हो रहा है, इससे प्रदेश में बादलों की आवाजाही के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। हालांकि यह वेदर सिस्टम ज्यादा ताकतवर नहीं होगा।
राजस्थान में आने वाले दिनों में फिर से मौसम बदल सकता है। अगले सात दिनों में राज्य में दो अलग-अलग वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव हो रहे हैं।