भारतीय वायु सेना के एयर शो की बीकानेर के नाल स्टेशन में तैयारियां चल रही है। इस एयर शो में सूर्य किरण एरोबेटिक्स टीम के प्लेन शामिल होंगे। लाल रंग के इन विमानों पर सफेद पट्टी बनी होती है।
जो आसमान में कलाबाजियां करते बेहद खूबसूरत दिखते हैं। आमजन 1 फरवरी को बीकानेर पर आसमान में इन कलाबाजियों को देख सकेंगे। मुख्य आयोजन नाल में 1 फरवरी को सुबह 11 बजे शुरू होगा।
नाल में यह डिस्प्ले प्लेन उड़ान भरेंगे और आसमान में विभिन्न आकृतियां बनाएंगे। इसी के साथ आसमान में उतरे पैराशूटर्स भी साहसिक प्रदर्शक करेंगे। अभी 12 से 14 जनवरी तक मुम्बई में तीन दिवसीय एयर शो का आयोजन किया गया था। इसमें वायु सेना की सारंग हेलीकॉप्टर डिस्प्ले टीम भी शामिल हुई थी।
भारतीय वायु सेना एयर शो: आम जन 1 फरवरी को बीकानेर पर आसमान में इन कलाबाजियों को देख सकेंगे। मुख्य आयोजन नाल में 1 फरवरी को सुबह 11 बजे शुरू होगा।