अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के बाद यहां पर लाखों श्रद्धालु भगवान राम के दर्शनों के लिए पहुंच रहे है। हर दिन यहां भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते है और रामलला के दर्शन करते है। इसी बीच राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ राम मंदिर पहुंचे और रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी अपने कैबिनेट मंत्रियों के साथ राम मंदिर पहुंचे और रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद लिया।